एफ-16 विमानों का निर्माण करने वाली अमेरिका की मशहूर कंपनी लाकहीड मार्टिन 'मेक इन इंडिया' के तहत भारत में लड़ाकू विमानों के विनिर्माण के लिए तैयार हो गई है। इससे भारतीय वायु सेना को सस्ते दामों में अच्छे लड़ाकू विमान मिल सकते हैं।
विज्ञापन
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होता भारत, बन रहे आधुनिक हथियार
2 of 9
इस डील से भारतीय वायु सेना को मजबूती मिलेगी। फिलहाल पाकिस्तान के पास एफ-16 विमान हैं जिन्हें वह अमेरिका से खरीदता है। हाल ही में भारत ने पाक को विमान दिए जाने के लिए अमेरिका का विरोध किया था।
विज्ञापन
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होता भारत, बन रहे आधुनिक हथियार
3 of 9
हॉवित्जर- भारत तेजी से रक्षा क्षेत्र में मजबूत हो रहा है। हाल ही में भारत सरकार ने अमेरिका से हॉवित्जर तोपें खरीदी हैं जिनका निर्माण भी भारत में ही किया जाएगा। इसके लिए भारतीय कंपनी महिन्द्रा को चुना गया है।
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होता भारत, बन रहे आधुनिक हथियार
4 of 9
हॉक- ब्रिटेन की कंपनी बीईए द्वारा निर्मित हॉक ट्रेनर विमानों की आधुनिकिकरण का काम भी भारत में शुरू हो चुका है। भारतीय कंपनी एचएएल हॉक के नए संस्करण को विकास कर रही है जिसका ट्रेनर और लड़ाकू विमानों के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होता भारत, बन रहे आधुनिक हथियार
5 of 9
तेजस- भारत ने हाल ही में स्वदेश में ही निर्मित लड़ाकू विमान 'तेजस' को वायु सेना के हवाले किया। यह स्वदेश में निर्मित पहला लड़ाकू विमान है जो अत्याधुनिक तकनीकों और हथियारों से लैस है।
विज्ञापन
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होता भारत, बन रहे आधुनिक हथियार
6 of 9
मैत्री मिसाइल- फ्रांस की मिसाइल निर्माता कंपनी एमबीडीए के साथ मिलकर भारतीय कंपनी डीआरडीओ 'मैत्री मिसाइल' बना रही है। भारतीये नौसेना की विशेष अनुरोध पर डीआरडीओ इसे विकसित कर रहा है। यह कम दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
विज्ञापन
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होता भारत, बन रहे आधुनिक हथियार
7 of 9
रॉफेल- देश की रक्षा व्यवक्था को और ज्यादा सुदृढ़ करने के लिए भारत और फ्रांस के बीच रॉफेल लड़ाकू विमानों पर भी डील हुई है जिसके तहत इन विमानों का निर्माण देश में ही किए जाने की बात हो रही हैं।
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होता भारत, बन रहे आधुनिक हथियार
8 of 9
ड्रोन- भारत अनमैन्ड वेहिकल (ड्रोन) के विकास के लिए इजरायल के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसके तहत देश में ही कई तरह के अत्याधुनिक ड्रोन का विकास किया जाएगा।
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होता भारत, बन रहे आधुनिक हथियार
9 of 9
पिलाटस एयरक्रॉफ्ट- भारत ने स्विटरलैंड कि विमान निर्माता कंपनी पिलाटल से 106 ट्रेनी विमानों की डील की है। इन विमानों का इस्तेमाल पायलटों की ट्रेनिंग के लिए किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि इसका निर्माण भी भारत में ही किया जाएगा।