पठानकोट में एयरफोर्स एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। इस हमले में जो आतंकी मारे गए हैं उनके पास से पाकिस्तान में निर्मित बैटरियों के साथ ही उनके पैरों में पाकिस्तानी कंपनी EPCOT (ईस्ट पाकिस्तान क्रोम टैनरी) ब्रांड के जूते मिले हैं। EPCOT ब्रांड पाकिस्तान का जाना-माना ब्रांड है और बॉर्डर के करीब के इलाकों में आसानी से उपलब्ध है। साथ ही जो गोला-बारूद वह इस्तेमाल कर रहे थे वह पाकिस्तानी थे। एनआईए इन सबूतों की जांच कर रही है।( तस्वीर-TV Today)
विज्ञापन
पठानकोट अटैकः पाकिस्तान निर्मित जूते पहने थे आतंकी
2 of 11
इससे साफ है कि वह पाकिस्तान थे, हालांकि उनकी असली पहचान डीएनए जांच के बाद होगी, इस बात की जानकारी रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने दी। ( तस्वीर-सोशल मीडिया)
विज्ञापन
पठानकोट अटैकः पाकिस्तान निर्मित जूते पहने थे आतंकी
3 of 11
गौरतलब है कि पठानकोट में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। एजेंसियां इस समय उस रूट पर फोकस कर रहीं हैं जिसका इस्तेमाल करते हुए आतंकी बॉर्डर से पठानकोट पहुंचे।( तस्वीर-सोशल मीडिया)
पठानकोट अटैकः पाकिस्तान निर्मित जूते पहने थे आतंकी
4 of 11
इस दौरान उन्होंने टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर दी और गुरदासपुर के एसपी का अपहरण भी किया।
विज्ञापन
पठानकोट अटैकः पाकिस्तान निर्मित जूते पहने थे आतंकी
5 of 11
आभूषण विक्रेता राजेश वर्मा से बातचीत में इस बात का खुलासा हुआ है कि मारे गए छह आतंकियों में से दो पहले ही एयरबेस में दाखिल हो चुके थे।
विज्ञापन
पठानकोट अटैकः पाकिस्तान निर्मित जूते पहने थे आतंकी
6 of 11
एक आला अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि वर्मा से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि एक आतंकी ने उसके भारतीय मददगार से बातचीत में कहा था कि उसे उन दो के साथ मिलना है जो पहले से एयरबेस में दाखिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
पठानकोट अटैकः पाकिस्तान निर्मित जूते पहने थे आतंकी
7 of 11
ईटी को एनएसजी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए आतंकियों के पास से पाक में निर्मित बैटरियां मिलीं हैं जिनका इस्तेमाल वह आईईडी बनाने में करने के लिए लाए थे।
पठानकोट अटैकः पाकिस्तान निर्मित जूते पहने थे आतंकी
8 of 11
खूफिया जानकारी के अनुसार ये आतंकी 31 दिसंबर की रात पंजाब से बॉर्डर पार कर भारत में दाखिल हुए।
पठानकोट अटैकः पाकिस्तान निर्मित जूते पहने थे आतंकी
9 of 11
इससे पूर्व इन चारों ने बॉर्डर से कुछ किलोमीटर पहले पाकिस्तान के मसरूर बड़ा भाई गांव में शरण ली थी। इसी गांव में लश्कर का ट्रेनिंग कैंप भी है।
पठानकोट अटैकः पाकिस्तान निर्मित जूते पहने थे आतंकी
10 of 11
उल्लेखनीय है कि एनआईए ने सोमवार को जांच अपने हाथ में लेते हुए तीन एफआईआर दर्ज की है।