फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ के लिए जान देने पर तुले रवि के परिजन

Fri, 20 Mar 2015 12:39 PM IST
एजेंसी/बंगलूरू
विज्ञापन
1 of 6
ईमानदार आईएएस अधिकारी डीके रवि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर जनता की नाराजगी बढ़ती जा रही है। मौत को खुदकुशी मानने से इनकार करते हुए रवि के माता-पिता और भाई ने हत्या किए जाने का शक जताया है और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन

इंसाफ के लिए जान देने पर तुले रवि के प‌रिजन

2 of 6
आईएएस अधिकारी रवि के परिजन बुधवार को विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। न्याय की मांग करते हुए परिवार ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की अपील की।
विज्ञापन

इंसाफ के लिए जान देने पर तुले रवि के प‌रिजन

3 of 6
मालूम हो कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को विधानसभा में विपक्ष की ऐसी ही मांग को खारिज करते हुए सीआईडी जांच कराने का ऐलान किया था। रवि के पिता करियप्पा, मां गौवरम्मा और भाई रमेश धरने पर बैठे हैं।

इंसाफ के लिए जान देने पर तुले रवि के प‌रिजन

4 of 6
इन सभी का कहना है कि अगर मामले की जांच सीबीआई से कराने की उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे लोग आत्महत्या कर लेंगे। परिवार का कहना है कि बड़े बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर रवि पर राजनीतिक दबाव था।
विज्ञापन

इंसाफ के लिए जान देने पर तुले रवि के प‌रिजन

5 of 6
मां गौवरम्मा का कहना है कि हम किसी भी नहीं मिलना चाहते हैं, हम बस न्याय चाहते हैं और यदि वे हमें न्याय नहीं देते हैं तो हम यहीं पर खुदकुशी कर लेंगे। वहीं विधानसभा के अंदर लगातार दूसरे दिन भी विपक्ष ने अपना धरना जारी रखा और सरकार से सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसाफ के लिए जान देने पर तुले रवि के प‌रिजन

6 of 6
इस बीच नई दिल्ली में केंद्रीय कानून मंत्री सदानंद गौड़ा के साथ कर्नाटक के भाजपा सांसदों ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और आईएएस अधिकारी की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की। गृहमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को इस मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री से बात करने और उनसे रिपोर्ट तलब करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें