फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने किया 'शाहीन-3' का परीक्षण, खतरनाक है क्षमता

विज्ञापन
1 of 10
पाकिस्तान ने शुक्रवार को जमीन से जमीन पर मार करने वाली शाहीन-3 मिसाइल का परीक्षण किया। मध्य दूरी तक मार करने में वाली इस इस मिसाइल के जद में भारत के कई बड़े शहर आते हैं।
विज्ञापन

पाक ने किया 'शाहीन-3' का परीक्षण, खतरनाक है क्षमता

2 of 10
आइए आपको बताते हैं इस मिसाइल के बारे में जिसकी मारक क्षमता इतनी खतरनाक है कि वो पडोसी देशों के लिए कभी भी खतरा पैदा कर सकती है।
विज्ञापन

पाक ने किया 'शाहीन-3' का परीक्षण, खतरनाक है क्षमता

3 of 10
पाकिस्तान ने जिस शाहीन-3 बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है वह 2,750 किमी तक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

पाक ने किया 'शाहीन-3' का परीक्षण, खतरनाक है क्षमता

4 of 10
इस मिसाइल की जद में भारत के कई प्रमुख शहर आते हैं जिनमें राजधानी दिल्ली समेत, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, वाराणसी, पटना, भोपाल और बेंगलुरू जैसे शहर शामिल हैं।
विज्ञापन

पाक ने किया 'शाहीन-3' का परीक्षण, खतरनाक है क्षमता

5 of 10
इस मिसाइल के विकास पर भारत की अग्नि 3 मिसाइल को टक्कर देने के इरादे से काम शुरू किया गया था। लेकिन इस वक्त भारत उससे कहीं ज्यादा आगे निकल चुका है और अब वह जल्द ही अग्नि 6 मिसाइल की परीक्षण की तैयारियों में लगा है।
विज्ञापन

पाक ने किया 'शाहीन-3' का परीक्षण, खतरनाक है क्षमता

6 of 10
पाकिस्तान के पास इस मिसाइल के अलावा कम दूरी कर मार करने वाली शाहीन-1 और शाहीन-2 मिसाइलें भी हैं जिसका उसने एक साल पहले ही परीक्षण किया था। इन मिसाइलों को पाकिस्तान चीन से मंगवाए थे जिसका पाक में विकास किया गया।
विज्ञापन

पाक ने किया 'शाहीन-3' का परीक्षण, खतरनाक है क्षमता

7 of 10
लेकिन अगर कभी भारत पाक के बीच आमना सामना हो गया तो हमारा पलड़ा कई गुना भारी है। पाक के पास उनकी सबसे उन्नत मिसाइल शाहीन-3 है लेकिन भारत के पास अग्नि-5 जो 1.5 टन वजनी परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम है।

पाक ने किया 'शाहीन-3' का परीक्षण, खतरनाक है क्षमता

8 of 10
शाहीन एक और मामले में भारत की अग्नि मिसाइल से पीछे हैं। वो है एक बार में कई निशानों पर एक साथ हमला करना। अग्नि मिसाइल मल्टिपल इंडिपेंडेंट री-एंट्री वेहिकल्स (एमआईआरवीएस) तकनीक से लैस है।

पाक ने किया 'शाहीन-3' का परीक्षण, खतरनाक है क्षमता

9 of 10
अगर बात करें शाहीन मिसाइल के मारक क्षमता की तो इसके जद में पूरा भारत आता है। इसके अलावा चीन, नेपाल, मंगोलिया, अफगानिस्तान, रूस के बड़ा हिस्सा और बांग्लादेश के कुछ इलाके भी इसकी जद में आते हैं। वहीं अग्नि मिसाइल की जद शाहीन से दोगुना से भी ज्यादा है।
विज्ञापन

पाक ने किया 'शाहीन-3' का परीक्षण, खतरनाक है क्षमता

10 of 10
हालांकि, भारत के परिपेक्ष्य से देखा जाए तो यह हमारे लिए चिंता की बात है क्योंकि पाकिस्तान में आतंकवाद की स्थिति तेजी से बढ़ रही है और कुछ खबरें तो यहां तक आती हैं कि आतंकवादी परमाणु हथियारों पर कब्जे की कोशिश में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें