फीरोजाबाद के थाना रामगढ़ में मोहल्ला बिलाल नगर छपरिया निवासी वसीम के घर में घुसे तेंदुए की साढ़े आठ घंटे दहशत रही। सुबह पांच बजे घर में तेंदुआ होने की खबर जैसे ही लोगों को लगी अजान के साथ खुले उनके दरवाजे दहशत के चलते बंद हो गए।
विज्ञापन
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
2 of 14
पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने राहत ली तो हजारों की भीड़ भी बिलाल नगर आ गई। छतों और गलियों में खड़े लोगों को तेंदुए के पकड़े जाने का इंतजार था। पुलिस को भीड़ को संभालने के लिए कई बार लाठियां भांजनी पड़ी। लोगों को इस बात का डर सता रहा था कि तेंदुआ कमरे से बाहर निकल आया तो हमला कर सकता है।
विज्ञापन
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
3 of 14
मंगलवार सुबह तेंदुए की खबर ने शहर में हड़कंप मचाया तो बिलाल नगर के घरों में ताले पड़ गए। हालांकि सुबह करीब छह बजे सीओ सिटी राजेश चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह के साथ कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए वन विभाग की टीम की मांग की।
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
4 of 14
स्थानीय वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने से मना करते हुए हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद आगरा से वन संरक्षण की टीम को सूचना कर दी गई। पुलिस के पहुंचने पर दहशत कुछ कम हुई और लोग घरों से निकल कर गली, बाउंड्रीवाल और छतों पर चढ़ गए। पुलिस वसीम के घर को घेर कर खड़ी हो गई। परिवारीजनों को बाहर निकाल कर दरवाजे बंद करा दिए।
विज्ञापन
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
5 of 14
जब पता चला कि तेंदुआ कुछ बेहोशी की हालत में है तो लोग वसीम के घर के पास तक पहुंच गए। इससे पुलिस की परेशान बढ़ गई। लोगों को हटाने के लिए कई बार लाठी फटकारनी पड़ी।
विज्ञापन
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
6 of 14
11 बजे करीब चर्चा फैली कि आगरा से टीम आ गई है तो भीड़ बेकाबू हो गई और तेंदुए को पकड़ते हुए देखने के लिए वसीम के घर के दरवाजे तक पहुंच गई। घंटों की कवायद के बाद दोपहर करीब एक बजे वन जीव संरक्षक चिकित्सकों की चार सदस्यीय टीम डा. इलियाराजा के नेतृत्व में पहुंची।
विज्ञापन
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
7 of 14
स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुआ पकड़ने के लिए हाथ खड़े किए तो आगरा से टीम बुलाने के प्रयास शुरू हो गए, लेकिन टीम फीरोजाबाद आने के लिए आनाकानी कर रही थी। दस बजे तक टीम के आगरा से रवाना नहीं होने पर नगर मजिस्ट्रेट ने डीएम को अवगत कराया।
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
8 of 14
डीएम के हस्तक्षेप के बाद दोपहर करीब पौन बजे टीम वसीम के घर पहुंची। कमरे में बंद तेंदुआ को टेंकुलाइजर गन से बेहोशी का इंजेक्शन दिया। इसके बाद तेंदुए की हरकतें थम गईं और वह बेहोश हो गया। टीम ने कमरे का दरवाजा खोलकर उसका परीक्षण किया और उसे एंबुलेंस से आगरा ले गई।
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
9 of 14
आगरा से आई चार सदस्यीय टीम में डा. इलियाराजा, डा. अरुण, मृदुल और करमवीर शामिल थे। इसका नेतृत्व डा. इलियाराजा कर रहे थे।
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
10 of 14
इस तरह चला घटनाक्रम 5.00 बजे वसीम ने कमरे के अंदर तेंदुआ देखा और दरवाजा बंद किया। 5.10 बजे क्षेत्रीय लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। 6.00 बजे रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, अधिकारियों को सूचना दी। 8.00 बजे वन विभाग के सिपाही मौके पर पहुंचे। 9.00 बजे एसडीओ और वन विभाग के नगर क्षेत्राधिकारी पहुंचे। 9.30 बजे कार्यवाहक थानाध्यक्ष रसूलपुर फोर्स के साथ पहुंचे।
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
11 of 14
10.00 बजे सीओ सिटी राजेश चौधरी पहुंचे। 10.12 बजे नगर मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह पहुंचे। 10.20 बजे आगरा से टीम बुलाने के लिए प्रयास शुरू। 11.00 बजे नगर मजिस्ट्रेट ने डीएम से बात कर जानकारी दी। 11.15 बजे सिटी का फोर्स बुलाने के लिए मेसेज पास हुआ। 12.00 बजे कोतवाल दक्षिण, क्यूआरटी के जवान पहुंचे। 12.37 बजे आगरा से चार सदस्यीय टीम पहुंची।
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
12 of 14
01.05 बजे तेंदुआ में बंदूक के माध्यम से इंजेक्शन लगाया। 01.20 बजे कमरे का दरवाजा खोला गया। 01.30 बजे तेंदुआ को कमरे से बाहर निकाल लिया गया।
ऑपरेशन तेंदुआ, देखिए दहशत के वो साढ़े आठ घंटे
13 of 14
जिला वन अधिकारी डा. मनोज शुक्ला की माने तो वसीम के घर से पकड़ा गया तेंदुआ करीब सात से आठ वर्ष के बीच का होगा। उसका वजन करीब 125 किलो होने के साथ नर जाति का था।