फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: आतंक को चुनौती, फिर खड़ा हो गया वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

विज्ञापन
1 of 11
11 सितंबर 2001, यही थी वो तारीख जब न्यूयॉर्क का वर्ल्ड ट्रेड सेंटर आतंक की भेंट चढ़ गया था। हवाईजहाज से किए गए इस हमले में 2700 लोगों की जान चली गई थीं।
विज्ञापन

PICS: आतंक को चुनौती, फिर खड़ा हो गया वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

2 of 11
अब 13 सालों के बाद उसी जगह पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की नई इमारत काम करने के लिए खोल दी गई है। एक प्रकाशन कंपनी के 175 कर्मचारियों ने पहले दिन यहां काम किया।
विज्ञापन

PICS: आतंक को चुनौती, फिर खड़ा हो गया वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

3 of 11
इस नई ईमारत को नाम दिया गया है 'वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर'। 104 मंजिल की ये इमारत न्यूयॉर्क या मैनहट्टन ही नहीं बल्कि अमेरिका की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार हो गई है।

PICS: आतंक को चुनौती, फिर खड़ा हो गया वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

4 of 11
इस इमारत का स्वामित्व पोर्ट अथॉरिटी ऑफ न्यूयॉर्क एंड न्यू जर्सी के पास है। 541 मीटर ऊंचे टावर के पास दो फव्वारे भी बनाए गए हैं। ये फव्वारे ध्वस्त हुए टावरों की जगह पर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

PICS: आतंक को चुनौती, फिर खड़ा हो गया वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

5 of 11
माना जा रहा है कि जल्द ही यहां पर करीब 3000 से अधिक कर्मचारी काम करने लगेंगें। जहां एक ओर इसकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं वहीं दूसरी ओर इसे अमेरिका की सर्वाधिक सुरक्षित इमारतों में से एक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

PICS: आतंक को चुनौती, फिर खड़ा हो गया वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

6 of 11
इस इमारत को बनाने वालों के मुताबिक ये इमारत बेहद मजबूत है क्योंकि स्टील की मदद से कंक्रीट की इमारत को तैयार किया गया है। इसके डिजाइन के लिए FBI की भी मदद ली गई थी।
विज्ञापन

PICS: आतंक को चुनौती, फिर खड़ा हो गया वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

7 of 11
ठोस कंक्रीट और स्टील से बनीं इसकी शुरुआती 20 मंजिलें इसके आधार का काम करेगी। इसे बनाने में 45 हजार टन स्टील और 159 मिलियन लीटर कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया है।

PICS: आतंक को चुनौती, फिर खड़ा हो गया वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

8 of 11
कुछ का दावा है कि ये अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत है लेकिन कुछ इससे सहमत नहीं हैं। 1776 फीट ऊंचे इस टावर में इसके स्टील के शिखर को भी जोड़ा गया है।

PICS: आतंक को चुनौती, फिर खड़ा हो गया वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

9 of 11
शिकागो के 1451 फीट ऊंचे विल्स टावर की छत इस टॉवर की छत से ऊंची बताई जा रही है। दरअसल 1776 का आंकडा अमेरिका की आजादी के साल को प्रदर्शित करता है।

PICS: आतंक को चुनौती, फिर खड़ा हो गया वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

10 of 11
इस इमारत में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि आतंकी इस इमारत पर दोबारा हमला कर सकते हैं लेकिन इस बार उनका कामयाब होना तकरीबन असंभव है।
विज्ञापन

PICS: आतंक को चुनौती, फिर खड़ा हो गया वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

11 of 11
आग से बचने के लए बायोकेमिकल फिल्टर, ज्यादा चौड़ी सीढ़ियां, तमाम तरह के सुरक्षा कवच और इमरजेंसी के लिए बिजली समेत तमाम अन्य तरह के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें