दिल्ली रोड पर बुधवार देर रात कार सवार युवकों और बारातियों के बीच फायरिंग से एक युवक की मौत हो गई। बारातियों का आरोप है कि युवकों ने उनके साथ लूटपाट की और जब उन्होंने घेराबंदी की तो उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर इधर से भी फायरिंग की गई। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी हुई है। (ब्यूरो/अमर उजाला, शामली)
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन की कार पर फायरिंग, एक की मौत
2 of 5
बुधवार दोपहर झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव नोनांगली निवासी उपेंद्र पुत्र साहब सिंह की बारात बड़ौत के गांव लुहारी में गई थी। रात में करीब नौ बजे बारात शामली लौट रही थी, जब बारात दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कांधला से निकलने के बाद शामली शहर की सीमा में लिलौन गांव के पास पहुंची, तो तीन कारों में सवार युवकों ने दूल्हा-दुल्हन की कार सहित बारातियों की कार को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन की कार पर फायरिंग, एक की मौत
3 of 5
आरोप है कि युवकों ने दूल्हे के भाई डाक्टर पुष्पेंद्र पर हमला बोल दिया और तमंचे की बट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पुष्पेंद्र से युवकों ने सोने की चेन, करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद बारातियों की दूसरी कारें भी वहां पहुंच गईं। बारातियों ने युवकों को घेरकर ललकारा। लाइसेंसी असलहों से फायरिंग की, तो बदमाशों ने भी गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। सरेराह फायरिंग से अफरा तफरी मच गई।
दूल्हा-दुल्हन की कार पर फायरिंग, एक की मौत
4 of 5
कुछ बारातियों ने तो पास के खेत में छुपकर अपनी जान बचाई। दोनों ओर से हुई फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक लहूलुहान हो गया। इसके बाद बाकी बदमाश उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उठवाकर सरकारी अस्पताल लाए। वहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
सीओ शामली निशांक शर्मा का कहना है कि बारातियों और कार सवार युवकों में फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। बाद में मारे गए युवक की पहचान मोंटी निवासी झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पिंडौरा के रूप में हुई। पुलिस बाराती पक्ष से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि यह बात भी सामने आई है कि बारातियों के साथ गई एक कार के चालक से उनका विवाद था। हो सकता है कि उसी विवाद में कार चालक ने अपने साथी बुला लिए और दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई हो।