अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की कार 'द बीस्ट' काफी चर्चाओं में हैं। क्या वजह है कि गणतंत्र दिवस परेड के दौरान ओबामा अपनी कार को छोड़कर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की कार में भी बैठने को तैयार नहीं हैं। पढ़िए आगे की स्लाइड्स में।
विज्ञापन
PICS: ओबामा की कार, इसके आगे तोप और टैंक भी बेकार
2 of 12
2009 मॉडल की इस कैडोलिक कार को अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। जिससे इसमें सफर करते हुए राष्ट्रपति को किसी प्रकार की दिक्कत या खतरा न रहे।
विज्ञापन
PICS: ओबामा की कार, इसके आगे तोप और टैंक भी बेकार
3 of 12
लगभग 10 करोड़ रुपये कीमत वाली इस कार के हर हिस्से को अलग से तैयार किया गया है। लगभग पांच इंच मोटी स्टील की चादर से कार का बेस तैयार किया गया है। जिससे इस पर तोप या टैंक के गोलों का भी असर नहीं हो सकता।
PICS: ओबामा की कार, इसके आगे तोप और टैंक भी बेकार
4 of 12
कार के दरवाजे लगभग पांच इंच मोटी स्टील की चादर से बने हैं, जो अत्यंत मजबूत हैं। दरवाजे ऐसे हैं कि ट्रक की टक्कर से भी इनका बाल बांका नहीं हो सकता। इसके टायर भी स्टील की प्लेट से तैयार किए गए हैं जिनमें पंचर नहीं हो सकता।
विज्ञापन
PICS: ओबामा की कार, इसके आगे तोप और टैंक भी बेकार
5 of 12
18 फिट लंबी और 5 फिट दस इंच ऊंची इस कार का वजन लगभग 80 कुंटल है। कार का इंटीरियर बिल्कुल राजसी ठाठ का एहसास कराता है। इसका अंदाजा इसकी आरामदायक सीटों को देखकर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
PICS: ओबामा की कार, इसके आगे तोप और टैंक भी बेकार
6 of 12
कार का इंटीरियर बिल्कुल राजसी ठाठ का एहसास कराता है। कार के अंदर ही सेटेलाइट फोन के अलावा हाइटेक टीवी की व्यवस्था है, जिसमें राष्ट्रपति सीधे अपने सहयोगियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
PICS: ओबामा की कार, इसके आगे तोप और टैंक भी बेकार
7 of 12
कार के अलग अलग हिस्सों में कई आटोमेटिक गन के अलावा आग बुझाने के हाइटेक यंत्र और फर्स्ट एड की भरपूर व्यवस्था है। इसके अलावा इसमें एक ऐसा ब्लड बैंक बनाया गया है जिसमें राष्ट्रपति के ब्लड ग्रुप का ब्लड हर समय तैयार रहता है।
PICS: ओबामा की कार, इसके आगे तोप और टैंक भी बेकार
8 of 12
कार के ड्राइवर को अमेरिका की खुफिया एजेसियों द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है। कार के आगे की तरफ शक्तिशाली नाइट विजन कैमरे लगे होते हैं, जिनसे घने कोहरे और रात में भी बिल्कुल साफ देखा जा सकता है।
PICS: ओबामा की कार, इसके आगे तोप और टैंक भी बेकार
9 of 12
कैडिलक की इस कार को पूरी तरह आटोमेटिक बनाया गया है। जिसमें मनोरंजन के साधनों की भी पूरी व्यवस्था है।
PICS: ओबामा की कार, इसके आगे तोप और टैंक भी बेकार
10 of 12
राष्ट्रपति के हर दौरे पर उनके साथ जाने वाली कार को एक विशेष विमान से उनके पहुंचने से पहले वहां पहुंचा दिया जाता है। जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति अपने दौरे पर कहीं भी आने जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
PICS: ओबामा की कार, इसके आगे तोप और टैंक भी बेकार
11 of 12
अब कार खास है तो इसके रख रखाव का इंतजाम भी खास ही करना पड़ता है। कार के साथ बकायदा कई इंजीनियरों की टीम इस प्लेन में सफर करती है जो किसी भी तरह की दिक्कत आने पर इसे तुरंत सही कर सके।