फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: आप में अब नहीं बचीं बेटियां, बचे केवल बाप ही बाप

विज्ञापन
1 of 11
महिला सुरक्षा और उनके विकास के मुद्दे पर देशभर की महिलाओं को आकर्षित करने वाली आम आदमी पार्टी अब उन्हीं के लिए अछूत होती जा रही है। कभी बड़े मन से पार्टी से जुड़ने वाली देशभर की प्रमुख महिला शख्सियत पार्टी के दोहरे चरित्र के चलते एक-एक कर अलग होती चली गईं।
विज्ञापन

PICS: आप में अब नहीं बचीं बेटियां, बचे केवल बाप ही बाप

2 of 11
महाराष्ट्र की प्रमुख आरटीआई एक्टिविस्ट अंजलि दमानिया सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी शख्सियत हैं। आम चुनावों में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गड़करी के खिलाफ चुनाव लड़ी अंजलि दमानिया को अरविंद केजरीवाल का समर्थक माना जाता था। लेकिन एक स्टिंग में केजरीवाल की भूमिका सामने आने के बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

PICS: आप में अब नहीं बचीं बेटियां, बचे केवल बाप ही बाप

3 of 11
दिल्‍ली निवासी आतिशी मार्लिना विभिन्न मंचों पर आम आदमी पार्टी की एक बुलंद आवाज की तरह थीं। दिल्‍ली के सेंट स्टीफेंस और आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी मार्लिना आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए एक अच्छी खासी नौकरी छोड़कर आईं थी। लेकिन केजरीवाल और भूषण-योगेन्द्र विवाद के बाद उन्हें प्रवक्‍ता पद से हटा दिया गया। हालांकि अभी उन्हें पार्टी से निकाला नहीं गया है लेकिन भूषण-यादव कैंप से नजदीकी के चलते उन्हें किनारे जरूर कर दिया गया है। पार्टी के इस रवैये से मर्लिना काफी व्यथित बताई जा रही हैं।

PICS: आप में अब नहीं बचीं बेटियां, बचे केवल बाप ही बाप

4 of 11
मशहूर बैंकर मीरा सान्याल अन्ना आंदोलन के दौरान टीम केजरीवाल से जुड़ी थीं। बाद में आम आदमी पार्टी का गठन होने पर वह संस्‍थापक सदस्य भी बनीं। पार्टी में कभी उनकी बातों को प्रमुखता से सुना जाता था। लेकिन पार्टी के बदलते रूप और अरविंद केजरीवाल के नए नए विवाद सामने आने के बाद उन्होंने भी पार्टी से खुद को अलग कर लिया।
विज्ञापन

PICS: आप में अब नहीं बचीं बेटियां, बचे केवल बाप ही बाप

5 of 11
आम आदमी पार्टी का ग्लैमरस और प्रमुख महिला चेहरा रही शाजिया इल्मी पार्टी से जुड़ने के लिए पत्रकारिता की नौकरी छोड़कर आईं थीं। अन्ना आंदोलन से केजरीवाल से जुड़ी शाजिया इल्मी पार्टी के संस्‍थापक सदस्यों में ‌थीं। पार्टी ने उन्हें दो चुनावों में टिकट भी दिया, लेकिन अरविंद केजरीवाल पर मनमानी और तानाशाही का आरोप लगाते हुए शाजिया इल्मी ने आप छोड़ दी। फिलहाल भाजपा में शामिल शाजिया आम आदमी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की कमीं बताती हैं।
विज्ञापन

PICS: आप में अब नहीं बचीं बेटियां, बचे केवल बाप ही बाप

6 of 11
मशहूर समाजसेवा और नर्मदा बचाओ आंदोलन की जनक अरुंधति राय उस दौर में आम आदमी पार्टी से जुड़ीं थी जब आप में वैकल्पिक और ईमानदार राजनीति का झंडा बुलंद कर रखा था। उन्हें पार्टी ने गुजरात से लोकसभा टिकट भी दिया था। वह पार्टी का एक सौम्य और सभ्य चेहरा थीं। लेकिन हालिया गतिविधियों से दुखी होकर अरुंधति राय ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

PICS: आप में अब नहीं बचीं बेटियां, बचे केवल बाप ही बाप

7 of 11
देश विदेश में मशहूर अंतर राष्ट्रीय नृत्यांगना मल्लिका साराभाई भी कभी स्वच्छ और वैकल्पिक राजनीति की उम्‍मीद में आम आदमी पार्टी से जुड़ी थी। लेकिन दिल्‍ली में सरकार छोड़ने के बाद लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले का विरोध कर वह पार्टी नेताओं के निशाने पर आ गई। कुमार विश्‍वास ने कभी यह कहकर उनका मजाक उठाया था की कौन मल्लिका साराभाई, पार्टी उन्हें नहीं जानती। इस व्यवहार से क्षुब्‍ध होकर उन्होंने चुनावों के दौरान ही पार्टी को अलविदा कह दिया था।

PICS: आप में अब नहीं बचीं बेटियां, बचे केवल बाप ही बाप

8 of 11
पिछले विधानसभा चुनावों में पटेल नगर से आम आदमी पार्टी की विधायक रही वीणा आनंद को पार्टी ने इस बार अच्छा काम करने के बावजूद टिकट नहीं दिया था। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। वीणा आनंद ने पार्टी छोड़ते हुए कहा था कि आप में आंतरिक लोकतंत्र की सिर्फ बातें की जाती हैं जबकि यह भी दूसरी पार्टियों की तरह ही मैली है।

PICS: आप में अब नहीं बचीं बेटियां, बचे केवल बाप ही बाप

9 of 11
कभी नई राजनीति के लिए भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई टीना शर्मा का जल्द ही पार्टी से मोहभंग हो गया। पार्टी की अंदरूनी राजनीति और खींचतान से आजिज आकर टीना शर्मा ने कुछ दिन बाद ही आम आदमी पार्टी छोड़ दी। टीना शर्मा के अनुसार पार्टी में सिर्फ अरविंद केजरीवाल की ही चलती है बाकी किसी को भी वहां अपनी बात रखने का अधिकार नहीं है।

PICS: आप में अब नहीं बचीं बेटियां, बचे केवल बाप ही बाप

10 of 11
कारगिल युद्ध के हीरो रहे मेजर विक्रम बतरा की मां कमला बतरा भी देश की गंदी राजनीति से आजिज आकर एक एक स्वच्छ राजनीति की उम्‍मीद में आम आदमी पार्टी से जुड़ीं थी। पार्टी ने उन्हें भाजपा के युवा नेता अनुराग ठाकुर के सामने हिमाचल के हमीरपुर से टिकट भी दिया था, जहां वह हार गईं थीं। लेकिन पार्टी की आपसी गुटबाजी और छिछालेदार से तंग आकर उन्होंने भी पार्टी को अलविदा कहना बेहतर समझा।
विज्ञापन

PICS: आप में अब नहीं बचीं बेटियां, बचे केवल बाप ही बाप

11 of 11
हाल में आम आदमी पार्टी को अलविदा कहने वाली क्रिस्टिना मैसी एक मशहूर सामाजिक शख्सियत हैं, लेकिन पार्टी में मचे अंर्तकलह के बीच उन्होंने भी पार्टी से किनारा करना बेहतर समझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें