मोदी बने बनारसी बाबू, बनारस हुआ मोदीमय
Fri, 09 May 2014 02:54 PM IST
इसे नमो की 'टीम गुजरात' का मैनेजमेंट कहें या लोगों में भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को देखने की ललक कि उनके रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी।
मोदी बने बनारसी बाबू, बनारस हुआ मोदीमय
मोदी का हेलीकॉप्टर जब बनारस बीएचयू के प्रांगण में उतरा तो लोगों का हुजूम उन्हें देखने के लिए दौड़ पड़ा।
मोदी बने बनारसी बाबू, बनारस हुआ मोदीमय
बीएचयू से मोदी का काफिला जैसे ही बनारस की सड़कों से गुजरा, लोगों की भीड़ बढ़ती गई।
मोदी बने बनारसी बाबू, बनारस हुआ मोदीमय
समर्थकों की इतनी संख्या का अनुमान तो खुद पार्टी के पदाधिकारियों ने भी नहीं लगाया था।
मोदी बने बनारसी बाबू, बनारस हुआ मोदीमय
रोड शो के रूट पर हर तरफ केसरिया ही केसरिया रंग नजर आ रहा था।
मोदी बने बनारसी बाबू, बनारस हुआ मोदीमय
इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह और अरुण जेटली के नेतृत्व में चुनाव आयोग के खिलाफ बनारस में प्रदर्शन किया।
मोदी बने बनारसी बाबू, बनारस हुआ मोदीमय
गौरतलब है कि बनारस के डीएम प्रांजल यादव ने मोदी को कुछ स्थानों पर रैली करने की अनुमति नहीं दी थी।
मोदी बने बनारसी बाबू, बनारस हुआ मोदीमय
भाजपा ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार को कोसा और शाम में इजाजत न होने के बावजूद बड़ी चालाकी से नरेंद्र मोदी का रोड शो आयोजित कर दिया।
मोदी बने बनारसी बाबू, बनारस हुआ मोदीमय
खुद मोदी ने चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
मोदी बने बनारसी बाबू, बनारस हुआ मोदीमय
हालांकि चुनाव आयोग ने मोदी और भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि हम निष्पक्षता से अपना काम कर रहे हैं।
मोदी बने बनारसी बाबू, बनारस हुआ मोदीमय
मोदी बनारस से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार हैं।
मोदी बने बनारसी बाबू, बनारस हुआ मोदीमय
मोदी के सामने आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस से अजय राय चुनाव लड़ रहे हैं।