फरह के दीनदयाल धाम में सोमवार को जनकल्याण सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा के लिए कोई बड़ी सौगात की घोषणा कर सकते हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रविवार को प्रेस वार्ता में इसके संकेत दिए। जनपद की समस्याओं पर सवाल पर बोले कि पीएम मोदी का इंतजार कीजिए। उनसे कुछ अच्छा ही सुनने को मिलेगा।
विज्ञापन
यूपी के 7 जांबाज अधिकारी, बनाएंगे मोदी की रैली को हिट!
2 of 7
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि भाजपा केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में फरह दीनदयाल धाम में जनकल्याण सभा के रूप में आयोजन कर रही है। प्रधानमंत्री सभा में केंद्र सरकार की वर्ष भर की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। देशभर में इस प्रकार की सभा और रैलियों का आयोजन किया जाएगा। फरह दीनदयाल से इसका आगाज हो रहा है। उप्र में सात बड़े पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
यूपी के 7 जांबाज अधिकारी, बनाएंगे मोदी की रैली को हिट!
3 of 7
राष्ट्रीय सचिव एवं मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने पीएम मोदी पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने खुद कुशासन, कमीशन और करप्शन की सरकार चलाई और दूसरों पर आरोप लगाते हुए गलतबयानी कर रही है। उप्र कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर द्वारा पीएम मोदी के भारत से बाहर रहने और विदेश दौरे करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि विधायक माथुर मर्यादा और सीमाओं को लांघ गए हैं।
यूपी के 7 जांबाज अधिकारी, बनाएंगे मोदी की रैली को हिट!
4 of 7
मनमोहन सिंह 42 दिन विदेशी दौरे पर रहे थे जबकि पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ 53 दिन बाहर रहे हैं। इस तरह वह सिर्फ नौ दिन अधिक विदेश में रहे हैं। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन से अधिक उपलब्धियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खाते में हैं।
विज्ञापन
यूपी के 7 जांबाज अधिकारी, बनाएंगे मोदी की रैली को हिट!
5 of 7
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फरह में होनी वाली पीएम मोदी की रैली की सुरक्षा और कार्यक्रम को बिना किसी रूकावट से होने में यूपी के 7 अधिकारी बड़ी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
यूपी के 7 जांबाज अधिकारी, बनाएंगे मोदी की रैली को हिट!
6 of 7
फरह के दीनदयाल धाम में मोदी की यात्रा से पूर्व अभ्यास करते अधिकारी।