फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिया लड़का बना राजा, डेढ़ लाख करोड़ का मालिक, तस्वीरें

Thu, 28 May 2015 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
आज मैसूर को उसका सबसे नौजवान राजा मिल गया, जब आधिकारिक कार्यक्रम में 23 वर्षीय यदुवीर कृष्णदत्त चमराज वडियार का राजतिलक सम्पन्न हुआ। यदुवीर का राजतिलक अम्बा पैलेस में हुआ। यदुवीर मैसूर के 27 वें राजा है।
विज्ञापन

गोद लिया लड़का बना राजा, डेढ़ लाख करोड़ का मालिक, तस्वीरें

2 of 9
मैसूर के नए राजा अमेरिका की बॉस्टन विश्वविद्यालय से अंग्रेजी और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट है। इन्होनें अपनी शुरूआती शिक्षा दीक्षा बेंगलुरु के विद्यानिकेतन और कनेडियन इन्टरनेशनल स्कूल से की है।
विज्ञापन

गोद लिया लड़का बना राजा, डेढ़ लाख करोड़ का मालिक, तस्वीरें

3 of 9
यदुवीर श्रीकांत दत्त नरसिम्हराजा वडियार के भतीजे थे लेकिन 2013 में उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी प्रमोदा देवी ने उन्हें गोद लिया और इनका नाम यदुवीर गोपाल राज से बदल कर यदुवीर कृष्णदत्त चमराज वडियार रखा।

गोद लिया लड़का बना राजा, डेढ़ लाख करोड़ का मालिक, तस्वीरें

4 of 9
यदुवीर देश के उन राजाओं में शामिल हैं जिनकी वंशानुगत संपत्ति कई करोड़ों में हैं। यदुवीर से पहले राजा रहे श्रीचंद्रकांत ने 2004 के लोकसभा चुनावों में अपनी संपत्ति घोषित की थी जो 15,2253 करोड़ रुपए की थी। इनके पास कई लक्जरी गाड़ियां भी हैं।
विज्ञापन

गोद लिया लड़का बना राजा, डेढ़ लाख करोड़ का मालिक, तस्वीरें

5 of 9
यदुवीर के सगाई डूंगरपुर राजस्थान के युवराज हर्षवर्धन सिंह  की बेटी त्रिसिका कुमारी सिंह से हुई है। रानी प्रमोदा देवी के मुताबिक उनकी शादी इस साल हो जाएगी।
विज्ञापन

गोद लिया लड़का बना राजा, डेढ़ लाख करोड़ का मालिक, तस्वीरें

6 of 9
अपने खाली समय मे वो टेनिस खेलना, किताबे पढ़ना, पसंद करते हैं। किताब पढ़ने के  मामले में उनकी पहली पसंद इतिहास की किताबें होती हैं। यदुवीर जासूसी उपन्यासों के भी शौकीन हैं।
विज्ञापन

गोद लिया लड़का बना राजा, डेढ़ लाख करोड़ का मालिक, तस्वीरें

7 of 9
मैसूर के नए राजा को संगीत से भी प्रेम है। इन्हें गिटार बजाना भी आता है और वो शास्त्रीय संगीत भी सीख रहे हैं। यदुवीर खाने के भी बड़े शौकीन हैं। वो मैसूर की मशहूर बिरयानी के शौकीन हैं।

गोद लिया लड़का बना राजा, डेढ़ लाख करोड़ का मालिक, तस्वीरें

8 of 9
यदुवीर अगर राजसत्ता के वंशज न होते तो वो किसी कंपनी में सलाहकार होते। ये काम उन्हें बहुत ही अच्छा लगता है और चुनौतीपूर्ण भी।
विज्ञापन

गोद लिया लड़का बना राजा, डेढ़ लाख करोड़ का मालिक, तस्वीरें

9 of 9
उनका कहना है कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि राजा बनने के बाद वडियार राजसत्ता की संपन्नता बढ़ती रहे और बरकरार भी रहे। यदुवीर मैसूर में पर्यटन बढ़ाने के लिए भी काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें