फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत का दूसरा नाम मुकीम काला, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

विज्ञापन
1 of 8
वेस्ट यूपी समेत कई राज्यों में आतंक फैलाने वाले सवा दो लाख के इनामी बदमाश कुख्यात मुकीम काला और उसके साथी डेढ़ लाख के इनामी साबिर को एसटीएफ ने लोनी बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। (सभी फोटो और रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, शामली)
विज्ञापन

दहशत का दूसरा नाम मुकीम काला, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

2 of 8
एसटीएफ ने मुकीम की निशानदेही पर कैराना से एके 47, पिस्टल व मैगजीन समेत अन्य असलहे बरामद किए हैं। सोमवार को गाजियाबाद पुलिस और एसटीएफ वेस्ट यूपी ने सवा दो लाख के इनामी मुकीम काला के साथी 50 हजार के इनामी फिरोज पव्वा को को सिहानी गेट औद्योगिक क्षेत्र के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

दहशत का दूसरा नाम मुकीम काला, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

3 of 8
एसटीएफ के अनुसार मुकीम गैंग गाजियाबाद के अंबेडकर रोड पर तनिष्क और स्वर्ण महल ज्वैलरी शोरूम में डकैती डालने जा रहा था। हालांकि पव्वा के हत्थे चढ़ने के बाद ही मुकीम की गिरफ्तारी भी सोमवार रात ही तय मानी जा रही थी, लेकिन एसटीएफ ने इसकी पुष्टि नहीं की थी।

दहशत का दूसरा नाम मुकीम काला, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

4 of 8
आईजी एसटीएफ सुजीत पांडे ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुख्यात मुकीम काला ब्लैक स्विफ्ट डिजायर कार से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से लोनी की तरफ जा रहा है। जिसके आधार पर एसटीएफ यूपी वेस्ट के एएसपी शैलेश श्रीवास्तव, डीएसपी अनित कुमार और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए नोएडा गेट से लोनी बॉर्डर तक घेराबंदी की गई।
विज्ञापन

दहशत का दूसरा नाम मुकीम काला, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

5 of 8
मुकीम काला अपने साथी साबिर के साथ जब एक्सप्रेस-वे पर कार में दिखाई दिया तो टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। घेराबंदी पर मुकीम ने लोनी की तरफ भागने की कोशिश की, लेकिन एसटीएफ ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

दहशत का दूसरा नाम मुकीम काला, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

6 of 8
वेस्ट यूपी समेत हरियाणा व पंजाब में आतंक का पर्याय बने कुख्यात बदमाश मुकीम काला और उसके साथी साबिर को लेकर एसटीएफ की टीम कैराना पहुंची। जहां एक मकान से एसटीएफ ने मुकीम की निशानदेही पर एके-47 के अलावा 93 कारतूस, .30 बोर पिस्टल मय दो मैगजीन एवं 65 कारतूस, 34 कारतूस के साथ .38 बोर रिवाल्वर, 9 एमएम के 15 कारतूस, मोबाइल फोन और एक चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की।
विज्ञापन

दहशत का दूसरा नाम मुकीम काला, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

7 of 8
मुकीम काला पर वेस्ट यूपी के अलावा कई राज्यों में हत्या, लूट, डकैती, रोड होल्डअप के तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुख्यात राहुल खट्टा की हत्या के बाद मुकीम काला ने उसके साम्राज्य पर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन

दहशत का दूसरा नाम मुकीम काला, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

8 of 8
मुकीम काला पर यूपी पुलिस ने 1 लाख रुपए, पानीपत पुलिस (हरियाणा) ने एक लाख रुपए और यमुनानगर पुलिस (हरियाणा) ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें