शनिवार को नेपाल में आए 7.9 की तीव्रता के भूकंप से हुई हृदय विदारक तबाही के दृश्य हर ओर बिखरे दिखाई दिए। भारत भी इस तबाही से अछूता नहीं रहा। बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल में 51 लोगों की मौत हुई है, जबकि 237 लोग घायल हुए हैं। बिहार में सबसे अधिक 38 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
भूकंप से भारत में अब तक 51 की मौत, सैकड़ों घायल, देखें तस्वीरें
2 of 5
भारत सरकार ने देश के किसी भी हिस्से में भूंकप से मरने वाले के परिजनों को दो लाख रुपए देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी को बिहार में आपदा का जाएजा लेने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
भूकंप से भारत में अब तक 51 की मौत, सैकड़ों घायल, देखें तस्वीरें
3 of 5
बिहार सरकार ने भूकंप से मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
भूकंप से भारत में अब तक 51 की मौत, सैकड़ों घायल, देखें तस्वीरें
4 of 5
आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव व्यासजी ने जानकारी दी है कि बिहार में एनडीआरएफ की चार टीमें तैनात हैं जिन्होंने अभी तक 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया है।