अबू धाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान बुधवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने हवाईअड्डे पर अपने ‘खास दोस्त’की खुद अगवानी की। प्रिंस नहयान की इस यात्रा से भारत और यूएई के रिश्तों में उत्साह और जोश भरने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
तस्वीरेंः अबु धाबी के प्रिंस से कुछ इस तरह मिले पीएम मोदी
2 of 6
प्रिंस नहयान की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। इस दौरान दोनों देश ऊर्जा, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मसलों पर आपसी सहयोग को और मजबूत करने के बारे में चर्चा करेंगे। इसके अलावा तेल, परमाणु ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, हवाई क्षेत्र, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में कई समझौते होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
तस्वीरेंः अबु धाबी के प्रिंस से कुछ इस तरह मिले पीएम मोदी
3 of 6
पीएमओ के एक ट्वीट में लिखा है, ‘एक खास दोस्त की खास अगवानी। पीएम नरेंद्र मोदी ने महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान की खुद अगवानी की।’ इस ट्वीट के साथ पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं के हाथ मिलाने की तस्वीर भी पोस्ट की गई है।
तस्वीरेंः अबु धाबी के प्रिंस से कुछ इस तरह मिले पीएम मोदी
4 of 6
इससे पहले पिछले साथ अगस्त में पीएम मोदी ने यूएई की यात्रा की थी। पिछले 34 साल के अंतराल के बाद पहली बार किसी भारतीय पीएम की यह यात्रा थी। उस वक्त प्रिंस अल नहयान ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की थी। मोदी ने एक ट्वीट में लिखा है, ‘शेख मोहम्मद की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है और मुझे खुशी है कि वह अपने परिवार के साथ यह यात्रा कर रहे हैं।’
विज्ञापन
तस्वीरेंः अबु धाबी के प्रिंस से कुछ इस तरह मिले पीएम मोदी
5 of 6
पीएम ने कहा कि शेख मोहम्मद एक स्वप्नदर्शी नेता हैं। उनकी यात्रा से भारत और यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।
तस्वीरेंः अबु धाबी के प्रिंस से कुछ इस तरह मिले पीएम मोदी
6 of 6
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने भी ट्वीट किया है, ‘एक खास दोस्त के लिए एक खास सम्मान! प्रोटोकॉल तोड़ते हुए पीएम ने प्रिंस शेख अल नहयान की अगवानी की।’नहयान के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें उनके मंत्रियों सहित 100 से अधिक कारोबारी दिग्गज हैं।