प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट का विस्तार करने वाले हैं। माना जा रहा है कि गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर को रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। राष्ट्रीय राजनीति में मोदी की पैरवी करने वालों में मनोहर का नाम शुमार किया जाता है।
विज्ञापन
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
2 of 21
दूसरा नाम जो सामने आ रहा है वह है हंसराज अहीर का। अहीर फिलहाल महाराष्ट्र के चंद्रपुर से सांसद है। 1996 में वह पहली बार सांसद बने थे। इन्हें कोयला घोटाला उजागर करने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
3 of 21
नवादा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले गिरिराज सिंह भी मोदी मंत्रीमंडल में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान गिरिराज सिंह ने मोदी के पक्ष में बेहद गर्मजोशी से प्रचार किया था। वह अपने हिंदूवादी रुख के कारण भी जाने जाते हैं।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
4 of 21
झारखंड के हजारीबाग से सांसद बने यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा भी मंत्रीमंडल का हिस्सा बन सकते हैं। आईआईटी ग्रेजुएट और हावर्ड से शिक्षाप्राप्त जयंत ने विदेशी नौकरी छोड़ कर भारतीय राजनीति में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
5 of 21
यूपी के भदोही से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वह पूर्वांचल के बड़े नेता माने जाते हैं हालांकि जब उन्हें बीजेपी आलाकमान ने टिकट दिया था तब स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध भी किया था।
विज्ञापन
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
6 of 21
कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए कर्नल सोनाराम को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। सोनाराम राजस्थान के बाड़मेर से सांसद हैं। जसवंत सिंह का टिकट काट कर सोनाराम को टिकट दिया गया था।
विज्ञापन
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
7 of 21
जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत भी मोदी कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं। गजेंद्र ने राजघराने से आने वाली पूर्व सांसद चंद्रेश कुमारी की हराया था जो कांग्रेस की उम्मीदवार थीं। शेखावत चार लाख वोटों से जीते थे।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
8 of 21
तेलंगाना से आने वाले सांसद बंडारू दत्तात्रेय वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। दत्तात्रेय 1999 ये 2004 के बीच अटल बिहारी पाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।
दत्तात्रेय 1991, 1998 और 1999 में सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे, वे यहां से 2004 और 2009 में चुनाव हारने के बाद इस वर्ष फिर से चुने गए हैं।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
9 of 21
राम कृपाल यादव आम चुनावों से पूर्व राष्ट्रीय जनता दल को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। राम कृपाल लालू यादव की बेटी मीसा भारती को हराकर पाटिलपुत्र से सांसद बने हैं।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
10 of 21
साध्वी निरंजन ज्योति उत्तर-प्रदेश की फतेपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। साध्वी अपने धार्मिक रुझान के कारण हिंदुत्ववादी छवि की नेता के रूप में मानी जाती हैं। साध्वी पहली बार सांसद बनी हैं।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
11 of 21
सुजाना चौधरी आंध्र प्रदेश की तेलगू देशम पार्टी से संबंध रखते हैं जो वर्तमान में राज्यसभा से सांसद हैं। अशोक गजपति राजू के बाद चौधरी टीडीपी से मोदी सरकार में दूसरे मंत्री होंगे। वहीं निर्मला सीतारमन के बाद वह आंध्र प्रदेश से तीसरे केंद्रीय मंत्री होंगे।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
12 of 21
पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिवसेना के नेता सुरेश प्रभु को मोदी सरकार में मंत्री बनना लगभग तय है। मोदी के करीबी माने जाने वाले सुरेश प्रभु पेशे से चार्टेड एकाउंटेंट रह चुके हैं और वर्तमान में आईसीए के सदस्य भी हैं।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
13 of 21
विजय सांपला पंजाब के होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र पहली बार सांसद चुने गए हैं। सांपला पंचाब से बीजेपी का दलित चेहरा हैं। पंजाब में संपला भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इन्हें मोदी सरकार में राज्य मंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
14 of 21
बॉलीवुड में प्ले बैक सिंगर के रूप में मशहूर हुए बाबुल सुप्रियो पहली बार सांसद चुने गए हैं। सुप्रियो पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रमुख चेहरा भी हैं। सुप्रियो पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से सांसद चुने गए हैं।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
15 of 21
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा से सांसद मुख्तार अब्बास नकवी पार्टी के उत्तर-प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय के अकेले प्रतिनिधि हैं। नकवी वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं और बाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
16 of 21
राज्यवर्धन सिंह राठौर 2004 के ओलंपिक पदक विजेता हैं। राठौर बीकानेर के राजपूत घराने से आते हैं। राठौर 2013 में भाजपा में शामिल हुए और पहली बार 2014 में जयपुर ग्रामीण सीट से सांसद हैं।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
17 of 21
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजीव प्रताप रुडी वर्तमान में बिहार के सारन सीट से सांसद हैं। रुडी भाजपा के अकेले ऐसे नेता हैं जिन्हें विमान उड़ाने का कौशल प्राप्त है। इससे पहले ये बाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
18 of 21
रामशंकर कथेरिया भी पहली बार लोकसभा पहुंचने वाले नेता हैं जो आगरा लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। राजनीति में आने से पहले कथेरिया कानपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे हैं।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
19 of 21
यूपी के भाजपा नेता डॉ. महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर सीट से चुनाव जीते हैं। शर्मा पहली बार सांसद चुने गए हैं।
जानिए मोदी के नए मंत्रियों के बारे में खास बातें
20 of 21
अनिल देसाई शिवसेना के नेता है। इस समय राज्ससभा सांसद है। इनके नाम की चर्चा भी कैबिनेट मंत्री बनने की संभावना है।
पटना में जन्म लेने वाले भाजपा महासचिव के जेपी नड्डा अभी हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा से सांसद हैं। जेपी नड्डा अपने शैक्षिक काल से भाजपा से जुड़े रहे और 1998 से 2003 के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।