प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे का स्वागत काशी में बेहद अनूठे और शानदार अंदाज में हुआ। यहां की विश्व विख्यात शहनाई के साथ सांस्कृतिक विविधता से साक्षात्कार कराने वाले कथक नृत्य ने जापानी प्रधानमंत्री को अभिभूत कर दिया।
विज्ञापन
बनारस पहुंचे मोदी और शिंजो अबे, गंगा आरती में लिया भाग
2 of 8
साथ ही उनके देश की ट्रम्पेट ने स्वागत में आत्मीयता की मिठास भी घोल दी थी। दोनों प्रधानमंत्रियों के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने केसाथ ही संगीत के सुर लय के साथ मैत्री संदेश की स्वर लहरियां भी काशी की फिजा में तैर गईं।
विज्ञापन
बनारस पहुंचे मोदी और शिंजो अबे, गंगा आरती में लिया भाग
3 of 8
शाम 4:22 बजे जैसे ही मोदी और शिंजो की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुई, सबकी निगाहें प्लेन के गेट की तरफ टिक गईं। सबसे पहले प्लेन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निकले और इसके बाद शिंजो अबे। वहीं से उन्होंने एयरपोर्ट पर उनकी स्वागत में खड़े काशी विशिष्ट जनों और बच्चों का अभिवादन किया।
बनारस पहुंचे मोदी और शिंजो अबे, गंगा आरती में लिया भाग
4 of 8
एक ओर जहां स्कूली बच्चे भारत और जापान का राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए थे वहीं शहनाई और ट्रम्पेट की धुन से कलाकारों ने उनका स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ कथक नृत्य की जुगलबंदी भी बेहद खास रही। प्लेन से उतरने के बाद सबसे पहले राज्यपाल राम नाईक ने बुके देकर दोनों प्रधानमंत्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
बनारस पहुंचे मोदी और शिंजो अबे, गंगा आरती में लिया भाग
5 of 8
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो अबे ने गंगा पूजा में भाग लिया। जिसके कुछ देर बाद ही गंगा आरती शुरू हो गई।
विज्ञापन
बनारस पहुंचे मोदी और शिंजो अबे, गंगा आरती में लिया भाग
6 of 8
इससे पूर्व मोदी और अबे के स्वागत के लिए दश्वमेघ घाट पर शानदार तैयारियां की गईं थी।
विज्ञापन
बनारस पहुंचे मोदी और शिंजो अबे, गंगा आरती में लिया भाग
7 of 8
घाट पर शानदार स्वागत को देख जापानी प्रधानमंत्री काफी देर तक मुस्कुराते रहे। उन्होंने इसका पूरा आनंद लिया।