फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों के अलावा भी बहुत कुछ था हुसैन में, जानिए 10 खास बातें

विज्ञापन
1 of 10
एक दौर ऐसा था जब एक तोले सोने की एवज में मकबूल फिदा हुसैन की कई तस्वीरें खरीदी जा सकती थीं। फिर एक दौर ऐसा आया जब मकबूल फिदा हुसैन की एक तस्वीर की एवज में कई तोले सोना खरीदा जा सकता था। क्रिस्टीज ऑक्शन में उनकी एक पेंटिंग 20 लाख अमेरिकी डॉलर में बिकी थी, डॉलर और रुपए की मौजूदा दर से देखें तो 13 करोड़ रुपए से भी ज्यादा।
विज्ञापन

विवादों के अलावा भी बहुत कुछ था हुसैन में, जानिए 10 खास बातें

2 of 10
एमएफ हुसैन भारत के सबसे महंगे पेंटर थे। सर्च इंजन गूगल ने उन्हें 100वें जन्मदिन पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉर्डर्न पेटिंग के महान कलाकारों में हुसैन की गिनती होती है। उनका जन्म महाराष्ट्र के पंढरपुर में 17 सितंबर 1915 को हुआ था। उन्हें 'भारत का पिकासो' भी कहा जाता है।
विज्ञापन

विवादों के अलावा भी बहुत कुछ था हुसैन में, जानिए 10 खास बातें

3 of 10
एमएफ हुसैन को आम तौर पर एमएफ के नाम से जाना जाता था। करियर के शुरुआती दिनों में ही वह प्रोग्रेसिव आर्टिस्‍ट ग्रुप ऑफ बांबे से जुड़ गए थे। शुरुआती दिनों में उन्होंने मुंबई ‌फिल्म इंडस्ट्री में पोस्टर भी बनाए और बाद में फिल्मों का निर्माण किया। उन्हें फिल्म 'थ्रो द आईज ऑफ पेंटर' के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रायोगिक फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया।

विवादों के अलावा भी बहुत कुछ था हुसैन में, जानिए 10 खास बातें

4 of 10
उन्होंने गजगामिनी, मीनाक्षीः ए टेल ऑफ थ्री सिटीज जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया। हुसैन बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक ‌थे। माधुरी उनकी कई पेंटिंगों का‌ विषय भी रहीं। माधुरी अभिनीत फिल्म 'मोहब्‍बत' में वह पर्दे पर भी ‌‌‌दिखे थे।
विज्ञापन

विवादों के अलावा भी बहुत कुछ था हुसैन में, जानिए 10 खास बातें

5 of 10
हिंदू देवी-देवताओं की विवादित पेंटिंग बनाने के कारण हुसैन कट्टरपंथी संगठनों के निशानें पर भी रहे। इसलिए साल 2006 में ही वे भारत से चले गए थे और कतर की नागरिकता ले ली थी। 95 साल की उम्र में जून 2011 में लंदन के अस्पताल में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन

विवादों के अलावा भी बहुत कुछ था हुसैन में, जानिए 10 खास बातें

6 of 10
हुसैन नंगे पांव रहते थे और अपने कपड़े दर्जी से खुद सिलवाते थे। हुसैन के चित्रों में भारतीय महाकव्यों और ग्रामीण जीवन के संदर्भ आम तौर पर थे, हालांकि भारतीय देवी-देवताओं को गैर पारंपरिक तरीके से दिखाने के कारण उनकी पेंटिग्स पर विवाद भी हुआ।
विज्ञापन

विवादों के अलावा भी बहुत कुछ था हुसैन में, जानिए 10 खास बातें

7 of 10
हुसैन को 1973 में पद्म भूषण सम्मान दिया गया था, 1991 में उन्हें पद्म विभुषण सम्‍मान दिया गया। 92 वर्ष की उम्र में उन्हें केरल सरकार ने राजा रवि वर्मा पुरस्कार दिया।

विवादों के अलावा भी बहुत कुछ था हुसैन में, जानिए 10 खास बातें

8 of 10
'90 के दशक के अंत में हुसैन की जिन तस्वीरों पर कट्टरपंथी संगठनों ने आपत्ति जताई, उन्हें दरअसल उन्होंने 1970 में बनाया था। 1996 में हिंदी की एक पत्रिका ने एमएफ हुसैन की आलोचना में लेख छापा। लेख में तस्वीरें भी छापी गईं, जिसपर कट्टरपंथी भड़क उठे। कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमें दायर ‌‌किए गए।

विवादों के अलावा भी बहुत कुछ था हुसैन में, जानिए 10 खास बातें

9 of 10
1998 में बजरंग दल ने हुसैन के घर पर हमला किया और उनकी कई तस्वीरें नष्ट कर डालीं। शिवसेना ने भी उस हमले का समर्थन किया था। विरोध के कारण इंग्लैंड में हुसैन की प्रदर्शनी भी बंद करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

विवादों के अलावा भी बहुत कुछ था हुसैन में, जानिए 10 खास बातें

10 of 10
100वें जन्मदिन पर सर्च इंजन गूगल ने हुसैन को डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है। तस्वीर में आप गूगल का डूडल देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें