फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल बीत गया, लेकिन हैरतअंगेज तस्वीरें अभी बाकी हैं...

विज्ञापन
1 of 13
भारत में साल 2013 की सबसे पहली महत्वपूर्ण घटना थी इलाहाबाद में महाकुंभ। 14 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 52 दिन तक चला और इस दौरान करोड़ों श्रृद्धालुओं ने गंगा और यमुना के संगम में स्नान किया।
विज्ञापन

साल बीत गया, लेकिन हैरतअंगेज तस्‍वीरें अभी बाकी हैं...

2 of 13
जून में 25 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री जिया ख़ान मुंबई में अपने घर में मृत मिलीं। पुलिस के मुताबिक़ जिया ने आत्महत्या की थी। उन्होंने साल 2007 में फ़िल्म 'निशब्द' से हिंदी फ़िल्मों में कदम रखा था।
विज्ञापन

साल बीत गया, लेकिन हैरतअंगेज तस्‍वीरें अभी बाकी हैं...

3 of 13
जून में ही उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश और बादल फटने की वजह से बाढ़ आई और भूस्खलन हुआ। इस प्राकृतिक आपदा में पांच हज़ार से ज़्यादा लोग मारे गए।

साल बीत गया, लेकिन हैरतअंगेज तस्‍वीरें अभी बाकी हैं...

4 of 13
भारत के लिए साल 2013 आर्थिक रूप से चुनौतियों से भरा रहा। इस साल डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य लगातार गिरा, महंगाई तेज़ी से बढ़ी और विकास दर कम घटी।
विज्ञापन

साल बीत गया, लेकिन हैरतअंगेज तस्‍वीरें अभी बाकी हैं...

5 of 13
भारत की 163 साल पुरानी तार सेवा 14 जुलाई को ख़त्म हो गई। बढ़ते घाटे के मद्देनज़र सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने टेलीग्राम सेवा को बंद करने का फ़ैसला लिया।
विज्ञापन

साल बीत गया, लेकिन हैरतअंगेज तस्‍वीरें अभी बाकी हैं...

6 of 13
अगस्त में कश्मीर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर गोली की आवाज़ें गूंजीं जिससे दोनों देशों के बीच दस साल पुराना युद्ध विराम समझौता टूट गया।
विज्ञापन

साल बीत गया, लेकिन हैरतअंगेज तस्‍वीरें अभी बाकी हैं...

7 of 13
सितंबर में भाजपा ने गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी को 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया। इसके बाद से नरेंद्र मोदी लगातार पूरे देश में चुनाव रैलियां कर रहे हैं।

साल बीत गया, लेकिन हैरतअंगेज तस्‍वीरें अभी बाकी हैं...

8 of 13
13 सितंबर को एक फास्ट ट्रैक अदालत ने दिल्ली गैंगरेप मामले में चारों दोषियों को मौत की सज़ा सुनाई। 16 दिसंबर 2012 की रात 23 वर्षीय एक युवती के साथ हुए गैंगरेप ने पूरे देश को हिला दिया था।

साल बीत गया, लेकिन हैरतअंगेज तस्‍वीरें अभी बाकी हैं...

9 of 13
अक्तूबर में सीबीआई अदालत ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में दोषी करार दिया और उन्हें पांच साल की जेल सज़ा हुई। हालांकि लालू यादव को दिसंबर में ज़मानत मिल गई।

साल बीत गया, लेकिन हैरतअंगेज तस्‍वीरें अभी बाकी हैं...

10 of 13
जाने-माने गायक मन्ना डे का 24 अक्तूबर को 94 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने 60 साल के करियर में मन्ना डे ने हिंदी के अलावा बांग्ला, मलयालम और कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी गाने गाए।

साल बीत गया, लेकिन हैरतअंगेज तस्‍वीरें अभी बाकी हैं...

11 of 13
पांच नवंबर को भारत का महत्वकांक्षी मंगल अभियान लॉन्च हुआ। मंगलयान आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।

साल बीत गया, लेकिन हैरतअंगेज तस्‍वीरें अभी बाकी हैं...

12 of 13
दुनिया के सफलतम क्रिकेटरों में शुमार सचिन तेंदुलकर ने नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

साल बीत गया, लेकिन हैरतअंगेज तस्‍वीरें अभी बाकी हैं...

13 of 13
11 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को वैध क़रार देते हुए वयस्क समलैंगिकों के बीच सहमति से बनाए गए यौन संबंधों को फिर ग़ैर क़ानूनी करार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें