फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तस्वीरें: मक्का की मस्जिद में क्रेन हादसा, 107 मरे, 230 घायल

1 of 7
मुस्लिमों के पवित्र धर्मस्थल मक्का की मुख्य मस्जिद में शुक्रवार को जुमे के दिन हुए बड़े हादसे में 107 की मौत हो गई और 230 लोग घायल हो गए। सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि तेज हवा के चलते क्रेन गिरने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। विदेश मंत्रालय ने नौ भारतीय के घायल होने की पुष्टि की है। हादसे के बाद घटना स्थल पर खून ही खून बिखर गया। (एजेंसी/दुबई)

तस्वीरें: मक्का की मस्जिद में क्रेन हादसा, 107 मरे, 230 घायल

2 of 7
तस्वीरों में खून से लथपथ लाशों को साफ देखा जा सकता था। हादसे के बाद हर ओर चीख पुकार सुनाई देने लगी। माना जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले ज्यादातर मजदूर हैं। यह हादसा सालाना होने वाली मुस्लिमों की पवित्र हज यात्रा से पहले हुआ है। इस माह के अंत में शुरू होने वाले हज के लिए दुनिया भर के मुसलमान इस वक्त मक्का में जुटने शुरू हो गए हैं। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया कि मरने वाले स्थानीय नागरिक थे या इसमें कोई विदेशी भी शामिल था।

तस्वीरें: मक्का की मस्जिद में क्रेन हादसा, 107 मरे, 230 घायल

3 of 7
मक्का की मुख्य मस्जिद को बड़ा करने के लिए जारी निर्माण के चलते पिछले वर्ष सऊदी के शाही शासन ने सुरक्षा उपायों का हवाला देते हुए बहुत से श्रद्धालुओं को पवित्र हज से रोक दिया था। योजना के तहत इस मस्जिद परिसर को बढ़ाकर 4 लाख वर्ग मीटर किया जाना है, जिससे करीब 22 लाख श्रद्धालु एक बार में इसके भीतर आ सकें। इसी निर्माण के चलते मस्जिद में जगह-जगह क्रेनें लगाई गई हैं।

तस्वीरें: मक्का की मस्जिद में क्रेन हादसा, 107 मरे, 230 घायल

4 of 7
अधिकारियों ने बताया कि हादसे को देखते हुए मरने वालों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है। खबरों में कहा गया है कि क्रेन का हिस्सा गिरने के कारण पूरी छह ही बैठ गई। बहुत से लोग मलबे के नीचे भी दबे हो सकते हैं। सऊदी प्रशासन हर वर्ष मक्का में होने वाले पवित्र हज के लिए व्यापक तैयारियां करता है और इसी तैयारी के दौरान यह भीषण हादसा देखने को मिला।

तस्वीरें: मक्का की मस्जिद में क्रेन हादसा, 107 मरे, 230 घायल

5 of 7
पिछले कई वर्षो से हज के दौरान भी हादसे होते रहे हैं। ज्यादातर हादसे शैतान को पत्थर मारने के दौरान होते हैं। 2006 में मची भगदड़ के कारण मक्का में सैकड़ों लोग मारे गए थे। शुक्रवार होने के कारण मक्का की मुख्य मस्जिद पूरी तरह भरी रहती है। इस कारण हादसे के दौरान भी काफी भीड़  थी। इसी मस्जिद में काबा भी स्थित है, जिसकी ओर दुनिया भर के मुसलमान नमाज अदा करते हैं।

विज्ञापन

तस्वीरें: मक्का की मस्जिद में क्रेन हादसा, 107 मरे, 230 घायल

6 of 7
हादसे में घायल भारतीयों का हालचाल जानने के लिए भारतीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि जेद्दा स्थित भारतीय कांसुलेट हालात पर नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्रालय के अधिकारी मक्का में घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। भारतीय डॉक्टरों को घायलों के इलाज में लगाया गया है। 
विज्ञापन

तस्वीरें: मक्का की मस्जिद में क्रेन हादसा, 107 मरे, 230 घायल

7 of 7
मुस्लिमों के पवित्र धर्मस्थल मक्का और मदीना में निर्माण के सारे काम का ठेका अमेरिका की ओर से मार गिराए गए अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के परिवार को ही मिलता रहा है। माना जा रहा है कि इस निर्माण का भी ठेका लादेन के परिवार की कंपनी को मिला होगा।
Next
AU ऐप में पढ़ें