मेक इन इंडिया के तहत मुंबई में रविवार रात को आयोजित एक कार्यक्रम में आग लग गई। गिरगांव चौपाटी पर शुरू हुए महाराष्ट्र रजनी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच अचानक धू-धूकर जल उठा।
विज्ञापन
तस्वीरें: आग में खाक हुआ 'मेक इन इंडिया' का मंच
2 of 10
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया और मंच जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: आग में खाक हुआ 'मेक इन इंडिया' का मंच
3 of 10
यह आग उस समय लगी जब अभिनेत्री पूजा सावंत अपने सहयोगी कलाकारों के साथ महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लोककला लावणी नृत्य पेश कर रही थीं।
तस्वीरें: आग में खाक हुआ 'मेक इन इंडिया' का मंच
4 of 10
हादसे के वक्त महाराष्ट्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत बिग बी जैसी दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
तस्वीरें: आग में खाक हुआ 'मेक इन इंडिया' का मंच
5 of 10
हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
तस्वीरें: आग में खाक हुआ 'मेक इन इंडिया' का मंच
6 of 10
मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: आग में खाक हुआ 'मेक इन इंडिया' का मंच
7 of 10
गिरगांव चौपाटी पर महाराष्ट्र रजनी का कार्यक्र म सर्वोच्च न्यायालय की अनुमति के बाद शुरू किया गया था।
तस्वीरें: आग में खाक हुआ 'मेक इन इंडिया' का मंच
8 of 10
इस कार्यक्रम में करीब 60 देशों के प्रतिनिधि और 15 से 20 हजार दर्शक उपस्थित थे। राज्यपाल सी. विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे जैसे राजनीतिक दिग्गज सहित अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, आमिर खान, विवेक ओबेराय जैसी फिल्मी हस्तियां भी मौजूद थीं।
तस्वीरें: आग में खाक हुआ 'मेक इन इंडिया' का मंच
9 of 10
पुलिस ने पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया और विदेशी प्रतिनिधियों सहित दिग्गज हस्तियों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। महाराष्ट्र रजनी की शुरुआत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भाषण से शुरू हुआ। उसके बाद फिल्म अभिनेत्री व सांस हेमा मलिनी ने गणेश वंदना पर नृत्य पेश किया।
अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र का गौरव गीत गाया और उसके बाद लावणी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति शुरू हुई जबकि विवेक ओबेराय मंच का संचालन कर रहे थे। उसके बाद सोनाक्षी सिन्हा भी कार्यक्रम पेश करने वाली थीं।