शाहजहांपुर के जलालाबाद अंतर्गत कलान निवासी रविंद्र गुप्ता शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव लगुचा में आईडिया के टावर पर चढ़ गया। (सभी फोटो और रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
CBI जांच के लिए टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस को ऐसे छकाया
2 of 6
वह चीख चीखकर शहीद दरोगा मनोज मिश्रा हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग के लिए जान देने की बात कहने लगा। इस पर देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
CBI जांच के लिए टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस को ऐसे छकाया
3 of 6
एसओ खीरी महेंद्र कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और उसे मनाने की कोशिश की। मगर वह अधिकारियों की जिद पर अड़ गया। थोड़ी देर बाद एसडीएम सदर आलोक वर्मा और सीओ सिटी एमपी सिंह भी दल बल के साथ पहुंच गए।
CBI जांच के लिए टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस को ऐसे छकाया
4 of 6
करीब ढाई घंटे की मशक्कत पर भी जब उसने अधिकारियों की नहीं मानीं तो एसडीएम सदर ने लाउडस्पीकर से टावर पर चढ़े युवक से कहा कि वह नीचे नहीं उतरता तो वह लोग जा रहे हैं। इसके बाद भीड़ को तितर बितर करते हुए अधिकारी और पुलिस मौके से हट गई।
विज्ञापन
CBI जांच के लिए टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस को ऐसे छकाया
5 of 6
हालांकि नगर के प्रबुद्ध लोग लाउडस्पीकर से उसे समझाते रहे। इसी बीच वह मानकर मीडिया को अपनी बात बताने के लिए नीचे आने लगा। इसी बीच सादी वर्दी में आए जवानों ने उसे सीढ़ी पर चढ़कर दबोच लिया और पकड़कर थाने ले आए।
CBI जांच के लिए टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस को ऐसे छकाया
6 of 6
युवक को पकडने में सफलता मिलने पर खीरी थाना पुलिस और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एसओ खीरी महेंद्र कुमार ने बताया कि युवक का शांति भंग में एसडीएम कोर्ट में चालान भेजा गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।