फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका भारत को देगा होवित्जर तोपें, जानिए इनकी ताकत

Wed, 17 Feb 2016 06:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
पाकिस्तान को एफ 16 लड़ाकू विमान बेचने के बाद अमेरिका ने भारत को 145 M777 अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोपें बेचने के प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया है। हल्की आर्टिलरी गन श्रेणी की ये तोपें भारतीय सेना के लिए बोफोर्स तोपों का विकल्प होंगी। 70 करोड़ डॉलर का ये समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मशहूर 'मेक इन इंडिया' परियोजना की भी एक उपलब्धि है।
विज्ञापन

अमे‌रिका भारत को देगा हो‌वित्जर तोपें, जानिए इनकी ताकत

2 of 10
टाइम्स ऑफ इं‌डिया के मुताबिक तोपों को भारत में ही असेंबल किया जाएगा। होवित्जर तोपों के खरीद में भारत ने पहली बार 2006 में रुचि दिखाई थी। सरकार की योजना की थी तोपों को चीनी सीमा पर तैनात किया जाएगा। हालांकि अमेरिका ने 2013 में तोपों की खरीद की कुल लागत बढ़ाकर 88.5 करोड़ डॉलर कर दी, जिससे योजना खटाई में पड़ गई।
विज्ञापन

अमे‌रिका भारत को देगा हो‌वित्जर तोपें, जानिए इनकी ताकत

3 of 10
मई, 2015 में समझौते पर दोबारा बातचीत शुरु हुई और सोमवार को पेंटागन ने खरीद पर स्वीकृति की मोहर लगा दी। M777 होवित्जर तोपें टाइटेनियम से बनी हैं और ये 40 किमी तक मार करने में सक्षम हैं।

अमे‌रिका भारत को देगा हो‌वित्जर तोपें, जानिए इनकी ताकत

4 of 10
80 के दशक में बोफोर्स तोपों की खरीद के बाद से ही भारत हल्के आर्टिलरी गन खरीदने में नकाम रहा है। जबकि दक्षिण अफ्रीका की डेनेल, इस्राइल की सोलटाम और सिंगापुर की तोपों  को खरीदने की कोशिश हुई।
विज्ञापन

अमे‌रिका भारत को देगा हो‌वित्जर तोपें, जानिए इनकी ताकत

5 of 10
अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की सेनाएं M777 होवित्जर तोपों को इस्तेमाल करती रही हैं। अमे‌रिकी ने अफगानिस्तान में इन तोपों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

अमे‌रिका भारत को देगा हो‌वित्जर तोपें, जानिए इनकी ताकत

6 of 10
इन तोपों को 70 फीसदी हिस्सा अमेरिका में बनता है और बाकी ब्रिटेन में। M777 तोपों अपनी ही पूर्ववर्ती M198 से 42 फीसदी हल्की हैं। इनका वजन लगभग 4,100 केजी है। टाइटेन‌ियम की बनी होने का कारण इनका वजन कम है।
विज्ञापन

अमे‌रिका भारत को देगा हो‌वित्जर तोपें, जानिए इनकी ताकत

7 of 10
इन तोपों को CH-47 हेलीकॉप्टरों और ट्रकों से आसानी से एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर ले जाया जा सकता है। इनमें डि‌जिटल फायर कंट्रोल सिस्‍टम लगे हैं।

अमे‌रिका भारत को देगा हो‌वित्जर तोपें, जानिए इनकी ताकत

8 of 10
इन तोपों में जीपीएस भी जोड़ा जा सकता है, जिसके बाद ये 40 किमी तक सटीक न‌िशाना लगा सकती हैं।

अमे‌रिका भारत को देगा हो‌वित्जर तोपें, जानिए इनकी ताकत

9 of 10
होवित्जर तोपों के तीन वेरियंट हैं-M777, M777A1 और M777A2।
विज्ञापन

अमे‌रिका भारत को देगा हो‌वित्जर तोपें, जानिए इनकी ताकत

10 of 10
M777A1 और M777A2 तोपें M777 की तुलना में अधिक सक्षम और आधुनिक तोपें हैं। हालांकि भारत अमेरिका से M777 होवित्जर तोपें खरीद रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें