मशहूर सितारवादक पं. रवि शंकर की पुत्री अनुष्का शंकर को 58वें ग्रैमी अवार्ड समारोह से फिर मायूसी हाथ लगी है। अनुष्का विश्व संगीत श्रेणी में पुरस्कार पाने में एक बार फिर असफल रहीं। जबकि भारतीय-ब्रितानी निर्देशक आसिफ कपाड़िया ने सर्वश्रेष्ठ संगीत फिल्म श्रेणी में जीत हासिल की।
विज्ञापन
ग्रैमी में फिर हारीं अनुष्का शंकर, टेलर स्विफ्ट जीतीं
2 of 8
कपाड़िया को यह पुरस्कार डॉक्यूमेंटरी ‘एमी’को लेकर दिया गया। 34 वर्षीय अनुष्का को उनके एकल एलबम ‘होम’के लिए सर्वश्रेष्ठ विश्व संगीत एलबम श्रेणी में नामित किया गया था। यह भारतीय शास्त्रीय संगीत पर आधारित एलबम है। यह एलबम उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता रवि शंकर को श्रद्धांजलि के तौर पर तैयार किया है। इसमें गीत दो रागों पर आधारित हैं। उल्लेखनीय है कि अनुष्का को इस श्रेणी में पांचवीं बार नामित किया गया था लेकिन इस बार भी वे चूक गईं।
विज्ञापन
ग्रैमी में फिर हारीं अनुष्का शंकर, टेलर स्विफ्ट जीतीं
3 of 8
इस श्रेणी में एंजेलीक किड्जो विजयी रहीं, जिन्हें ‘सिंग्स’के लिए पुरस्कृत किया गया। कपाड़िया को भी लगातार सफलताएं मिल रही हैं। ग्रैमी पुरस्कार जीतने से पहले हाल ही में उन्होंने बाफ्टा अवार्ड समारोह में भी सफलता पाई थी। पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने 58वें ग्रैमी पुरस्कार में एलबम ऑफ द ईयर की ट्रॉफी जीती है।
ग्रैमी में फिर हारीं अनुष्का शंकर, टेलर स्विफ्ट जीतीं
4 of 8
कैंड्रिक लेमार रैप श्रेणी में पुरस्कार जीतने में सफल रहे। उनके एलबम ‘टू पिम्प अ बटरफ्लाई’ ने खिताब जीता है। लेमार 11 श्रेणियों में नामांकित हुए थे। हालांकि एक को छोड़कर वह अन्य किसी भी प्रमुख वर्ग में पुरस्कार पाने में असफल रहे।
विज्ञापन
ग्रैमी में फिर हारीं अनुष्का शंकर, टेलर स्विफ्ट जीतीं
5 of 8
अन्य प्रमुख श्रेणियों में गायक एड शीरन के ‘थिंकिंग आउट लाउड’ को सॉन्ग ऑफ द ईयर और मार्क रेनसन तथा ब्रूनो मार्श के ‘अपटाउन फंक’ को रिकॉर्ड ऑफ द ईयर चुना गया। मेघम ट्रैनियर बेस्ट न्यू आर्टिस्ट के रूप में उभरे।
विज्ञापन
ग्रैमी में फिर हारीं अनुष्का शंकर, टेलर स्विफ्ट जीतीं
6 of 8
इसी तरह ‘ट्रैवलर’ बेस्ट कंट्री एलबम रहा। इससे पहले पुरस्कार समारोह का आगाज स्विफ्ट के गाने ‘आउट ऑफ द वुड्स’ से हुआ।
विज्ञापन
ग्रैमी में फिर हारीं अनुष्का शंकर, टेलर स्विफ्ट जीतीं
7 of 8
पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने 58वें ग्रैमी पुरस्कार में एलबम ऑफ द ईयर की ट्रॉफी जीती है। लेमार ने अपनी टीम के साथ अनोखी प्रस्तुति दी। इस दौरान एक राजनीतिक संदेश देने के लिए उन्होंने अपने हाथों में हथकड़ी पहन रखी थी।