मुंम्बई की लोकल ट्रेन देर शाम एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। देर शाम मुम्बई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के हार्रबर लाईन पर लोकल ट्रेन का एक डिब्बा अचानक पटरी से उतर गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ट्रेन कोच के पटरी से उतरने की सूचना पर रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हालांकि इस घटना में किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।