जंगल में शेर दिख जाए, ये तो प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए बहुत ही अच्छी बात होगी, लेकिन जरा सोचिए कि अगर शेर बीच सड़क पर ही आ जाए तो कैसा लगेगा। कुछ ऐसा ही नजारा था गुजरात के पश्चिमी हिस्से का, जहां एक शेर जंगल से निकल कर हाईवे पर आ गया।
विज्ञापन
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
2 of 23
दरअसल, यहां पर भारी बारिश हो रही है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि बारिश से जंगल में पानी और कीचड़ अधिक हो जाने के कारण शेर सड़क पर निकल आया हो। यह घटना जूनागढ़ के जंगल की है।
विज्ञापन
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
3 of 23
शेर के जंगल से बाहर आने की यह घटना हाईवे से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर ली, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से शेर जंगल से निकल कर सड़क पर आ गया है।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
4 of 23
शेर जंगल से बाहर आकर चुपचाप टहलता हुआ सड़क पार कर आगे बढ़ गया, न कि उसने किसी को कोई नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
5 of 23
गुजरात की गिर सेंक्युरी में शेरों की संख्या 411 से बढ़कर 523 हो गई। 2010 के मुकाबले यह बढ़ोत्तरी 27 प्रतिशत की है। आपको बता दें कि इससे पहले जॉर्जिया में भी पानी की वजह से जानवर सड़कों पर दिखे थे। आगे पढ़िए क्या था वो मामला पर सड़कों पर आ गए बाघ और दरियाई घोड़े।
विज्ञापन
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
6 of 23
14 जून को जॉर्जिया की राजधानी टिबीलिसी की वेरे नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद वहां का मंजर काफी डरावना हो गया था।
विज्ञापन
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
7 of 23
इस बाढ़ से न केवल घरों और सड़कों का नुकसान हुआ है बल्कि वहां के चिड़ियाघर में भी इस कदर सब बर्बाद हो गया कि जानवर सड़कों पर निकल आए थे।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
8 of 23
चिड़िया घर से छूट निकला यह दरियाई घोड़ा टिबीलिसी की सड़कों पर घूम रहा था।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
9 of 23
यही नहीं, इस बाढ़ के कारण शेर, बाघ, भालू और भेड़िए जैसे खतरनाक जानवर भी सड़कों पर खुलेआम घूम रहे थे।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
10 of 23
पानी में बह चुके चिड़ियाघर से निकले इस दरियाई घोड़े को लोगों ने बचाने और सुरक्षित जगह पहुंचाने की कोशिश की।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
11 of 23
आखिरकार इसे ट्रैंगक्वलाइज़र भाले से मार कर बेहोश किया गया और वापस चिड़ियाघर लाया गया।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
12 of 23
टिबीलिसी चिड़ियाघर की प्रवक्ता का कहना था कि आधे से ज्यादा चिड़ियाघर बर्बाद हो चुका है। कई जानवर मर गए हैं तो कई लापता हैं और कुछ अभी भी बाहर सड़कों पर हैं।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
13 of 23
प्रवक्ता ने बताया था कि चिड़ियाघर में तीन मृत शरीर मिले हैं जिनमें से दो कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि 20 भेड़िए, 8 शेर और न जाने कितने बाघ, तेंदुए और सियार मारे जा चुके हैं या लापता हैं। 17 में से केवल तीन पेंगविन को बचाया जा पाया था।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
14 of 23
चिड़ियाघर में मरे हुए शेर के पास बैठा नगर निगम का एक कर्मचारी।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
15 of 23
चिड़ियाघर में फंसा यह भालू शायद अपने लिए कोई सुरक्षित जगह तलाश रहा था।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
16 of 23
टिबीलिसी के चिड़ियाघर में बाढ़ में फंस कर यह भालू मर गया।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
17 of 23
पानी में डूबे चिड़ियाघर में एक लकड़ी के टुकड़े के सहारे इन बतखों ने अपनी जान बचाई।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
18 of 23
स्थानीय लोग भी जानवरों को बचाने में अपना योगदान दे रहे हैं। एक जख्मी चिड़िया को बचाते हुए एक आदमी।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
19 of 23
चिड़ियाघर में पानी के बीच फंसा यह जख्मी हंस।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
20 of 23
यह हाथी भी चिड़ियाघर से बाहर निकल गया था जिसे सुरक्षित वापस ले जाया गया।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
21 of 23
इस बाढ़ में करीब 12 लोगों की मरने की आशंका जताई जा रही थी। वहीं कई परिवार छत और पानी-बिजली के बिना रहने पर मजबूर हो गए थे।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
22 of 23
राष्ट्रपति गियॉर्जी मार्गवेलाश्वली और प्रधानमंत्री इराक्ली गरीबाश्वली ने भी इस त्रासदी पर शोक जताया था और जल्द से जल्द लोगों तक सारी सुविधाएं पहुंचाने का आश्वासन दिया था। सभी तस्वीरें 'एपी' से।
कुछ इस तरह जंगल से सड़क पर आ धमका शेर, देखिए तस्वीरें
23 of 23
प्रशासन की तरफ से लोगों को सख्त हिदायत दी गई थी कि खतरनाक जानवरों से बचे रहने के लिए वे घर के अंदर ही रहें। सड़कों पर घूम रहे इन जानवरों को सुरक्षित पकड़ने और चिड़ियाघर में पहुंचाने का अभियान चलाया गया था।