फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

Mon, 02 Mar 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नंदगांव
विज्ञापन
1 of 21
श्रीजी की नगरी में लट्ठमार होली के उल्लास के बाद अगले दिन शनिवार को कन्हैया के गांव (नंदगांव) में इस अनोखी लीला ने श्रद्धालुओं को आनंदित किया।(सभी फोटाः ब्यूरो/अमर उजाला, नंदगांव, मथुरा)
विज्ञापन

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

2 of 21
यहां हुरियारे थे राधा के गांव (बरसाना) के सखी भाव से आए गोप और हुरियारिन नंदगांव की गोपियां।
विज्ञापन

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

3 of 21
शनिवार को सुबह से ही चारों ओर रंग और गुलाल से मले हुए चेहरे थे और हर तरफ राधे-राधे की गूंज सुनाई दे रही थी।

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

4 of 21
गलियों के नुक्कड़ों पर नन्हे हुरियारे पिचकारियां लिए लोगों की राह तक रहे थे, नजदीक आते ही रंग भरी पिचकारी लेकर उन पर टूट पड़ते। पूरी तरह से उन्हें रंग में सराबोर नहीं करते तब तक नहीं छोड़ते। रंग गुलाल का यह दौर दिन भर चला।
विज्ञापन

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

5 of 21
दोपहर में हुरियारों ने गली गली घूमकर हुरियारिनों से जमकर हंसी ठिठोली की। ठिठोली से उकसी हुरियारिनों ने बरसाना के हुरियारों पर प्रेम पगी लाठियां बरसाईं।
विज्ञापन

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

6 of 21
हुरियारिन और हुरियारों के बीच लठामार होली का यह खेल रंग और गुलाल के बीच मौजूद जनसमूह को अलौकिक आनंद की अनुभूति करा रहा था।
विज्ञापन

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

7 of 21
देखते ही देखते हुरियारिनों के लट्ठों की बरसात इतनी तेज हो गई कि इससे बचने के लिए ढाल लिए हुरियारे घुटनों के बल बैठने को मजबूर हो गए।

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

8 of 21
यह प्रेम पगी लाठियां लगातार बरस रहीं थीं और हुरियारे ढाल से लगातार बचाव कर रहे थे। बीच-बीच में जब लट्ठ लग जाता तो बचने के लिए मनुहार भी करते, लेकिन गोपियां मानने वाली नहीं थीं।

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

9 of 21
होली गायन और उड़ता अबीर गुलाल वातावरण में उमंग घोल रहा था। नंदबाबा का गांव सूर्य छुपने तक पूरी तरह होली की मस्ती में सराबोर हो गया।

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

10 of 21
इससे पूर्व नंदभवन में नंदगांव के ग्वालों ने बरसाना के हुरियारों पर पिचकारी, बाल्टियों से टेसू के फूलों के रंग से सराबोर कर दिया।

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

11 of 21
नंदभवन में चहुंओर सतरंगी छटा छा गई। यहां दर्शन के बाद  ब्राह्मण वर्ग ने कृष्ण-बलराम के विग्रहों के सामने संयुक्त समाज गायन किया।

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

12 of 21
बरसाने की गोपी फगुवा मांगन आईं, कियौ जुहार नंद जू कौं भीतर भवन बलाईं। फगुवा मिस ब्रज सुंदरी जसुमति ग्रह आईं, तब ब्रजरानी बोल कैं रावर में लिनी आदि पदों की धूम मची रही।

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

13 of 21
तब ब्रजरानि बोलि कैं रावर में लीनी....। मुसकि मुसकि कछु कहत हैं बतियां रंग भीनि...। अहो जसुमति भोर ही याते हम आईं... और केसरि कलस भराय कैं सब पर ढरकावैं जैसे गीतों का फगुवा भी खूब हुआ।

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

14 of 21
प्रिया प्रियतम की नित्य लीलाभूमि श्रीधाम वृंदावन की कुंज गलियों में होली के वातावरण में रसरंग की तरंग संचरित हो रही है।

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

15 of 21
मंदिरों में रंग भरनी एकादशी से शुरू होने वाली सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मंदिरों में होली का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु वृंदावन पहुंच गए हैं।

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

16 of 21
मंदिरों की छटा भी निराली दिख रही है। रंग भरनी एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में परंपरागत होली का शुभारंभ होगा। सायंकालीन दर्शनों के दौरान ठाकुरजी भक्तों के साथ होली खेलेंगे।

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

17 of 21
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत सुमित गोस्वामी के अनुसार रंगभरनी एकादशी से वृंदावन की गलियां रंग से भीगने लगती हैं। भगवत कृपा के इस रंग से रंगने के लिए देशभर से भक्तों का सैलाब ब्रज में उमड़ने लगता है।

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

18 of 21
मंदिरों में होली का आनंद लेने के लिए भक्तों की टोली पहुंचतीं है और यहां की होली का आनंद लेते हैं।

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

19 of 21
रंगभरनी एकादशी की शाम को जनजन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी भक्तों के साथ होली खेलने के लिए जगमोहन में निकल आएंगे।

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

20 of 21
ठाकुरजी सफेद पोशाक धारण कर अपने रजत सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों के साथ होली खेलेंगे। मंदिर के सेवायत प्रणव गोस्वामी ने बताया कि रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी के लिए शुद्ध केसर का रंग बनाया जाता है।
विज्ञापन

बृज में होली की धूम: नंदगांव, बरसाने में बरसीं प्रेम की लाठियां

21 of 21
सेवायत सवसे पहले स्वर्ण रजत निर्मित पिचकारी से ठाकुरजी के ऊपर रंग डालते हैं, इसके बाद होली का परंपरागत शुभारंभ होता है। टेसू के रंगों के साथ-साथ चोवा, चंदन के अलावा अबीर गुलाल से होली खेली जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें