डीजे के साथ जलाभिषेक की मांग को लेकर कांवडिय़ों ने रविवार को हाईवे पर जोगापुर सीताराम धाम से लेकर महुली तक करीब पांच घंटे खूब बवाल मचाया। सौ से अधिक वाहन तोड़ डाले। कांवड़ियों का बवाल देख अधिकारियों को पसीना छूट गया। पथराव कर सीओ सिटी की भी गाड़ी तोड़ दी। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उस वक्त वहां से गुजर रहे कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर को भी रोक लिया। हालांकि अधिकारियों से सांसद की वार्ता भी डीजे ले जाने की अनुमति नहीं दिला सकी। ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़।
विज्ञापन
कांवड़ियों ने मचाया जमकर उत्पात, 100 से ज्यादा वाहन तोड़े
2 of 7
शहर व आसपास के गांवों के सैकड़ों कांवड़िए प्रयाग से गंगाजल लेकर बाबा बेलखरनाथ धाम पर जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे। रविवार दोपहर वे जोगापुर सीताराम धाम पहुंचे। वहां कुछ देर आराम करने के बाद कांवडिय़ों ने दोपहर 12.50 बजे डीजे के साथ जलाभिषेक करने की मांग को लेकर इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। खबर मिलने पर आनन-फानन में अधिकारी भागकर मौके पर पहुंचे। इस बीच इलाहाबाद की ओर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस पर कांवडिय़ों ने पथराव कर दिया। आने-जाने वाले वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
कांवड़ियों ने मचाया जमकर उत्पात, 100 से ज्यादा वाहन तोड़े
3 of 7
इससे बस, टेंपो और अन्य वाहनों में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी वाहनों से उतरकर भागने लगे। कांवड़ियों के बवाल की खबर पर एसडीएम सदर जेपी मिश्र, सीओ सिटी कवींद्र नारायण मिश्र, शहर कोतवाल अनिल कुमार शहर के सभी चौकी प्रभारियों के साथ मौके पर पहुंचे। कांवड़ियों की बात सुनने के बाद अधिकारी उन्हें हाईवे से हटाकर किनारे ले गए। वहां उनकी मांग सुनने के बाद अधिकारियों ने भांगड़ा टीम के साथ सभी को शिवालय जलाभिषेक करने के लिए भेजने की बात कही।
कांवड़ियों ने मचाया जमकर उत्पात, 100 से ज्यादा वाहन तोड़े
4 of 7
हालांकि वे इसके लिए राजी नहीं हुए। इस बीच पहुंचे एएसपी अखिलेश्वर पांडेय ने अंतू, कोहंड़ौर, रानीगंज सीओ समेत पीएसी के जवानों को मौके पर बुला लिया। उसी रास्ते से इलाहाबाद की ओर जा रहे सांसद विनोद सोनकर को भी कांवड़ियों ने रोक लिया। उन्होंने कांवडिय़ों की मांग को लेकर अधिकारियों से वार्ता की, लेकिन डीजे की अनुमति देने से पुलिस ने इनकार कर दिया। कांवडिय़ों को उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शोरशराबा करने लगे। इस पर सांसद वहां से निकल गए। बवाल की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने कुछ लोगों की मदद से सभी को समझा बुझाकर आगे की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
कांवड़ियों ने मचाया जमकर उत्पात, 100 से ज्यादा वाहन तोड़े
5 of 7
भंगवाचुंगी पहुंचते ही आक्रोशित कांवडियां फिर बवाल करने लगे। उन्होंने महुली तक टेंपो, स्कार्पियो, इनोवा, एंबुलेंस, रोडवेज बस समेत सौ से अधिक वाहनों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सई नदी पुल पर सीओ सिटी की बोलेरो को भी कांवडिय़ों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। कांवडिय़ों की अराजकता के आगे प्रशासन पूरी तरह से असहाय दिखा। आगे-आगे बवाल करते हुए कांवडियां चलते रहे और पीछे-पीछे पुलिस भागदौड़ करती रही। शाम करीब सवा पांच बजे जाकर बवाल समाप्त हो सका।
विज्ञापन
कांवड़ियों ने मचाया जमकर उत्पात, 100 से ज्यादा वाहन तोड़े
6 of 7
महुली तक जारी बवाल को देखते हुए अधिकारियों ने कंधई, पट्टी समेत अन्य थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया। एएसपी पूर्वी ने बताया कि तोड़फोड़ करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। कांवड़ियों की वेशभूषा में कुछ अराजकतत्व शामिल हो गए थे। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कांवड़ियों ने मचाया जमकर उत्पात, 100 से ज्यादा वाहन तोड़े
7 of 7
सूत्रों की मानें तो डीजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन की रणनीति शनिवार को ही बन गई थी। इसके लिए भोर से पहुंच रहे कांवडियां सीताराम धाम में रुकते चले गए। इस बात की भनक प्रशासन की मशीनरी को नहीं लग सकी। कांवडियों को बवाल करने के लिए कई बवाली किस्म के लोग बराबर उकसाते रहे।