फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू के विरोध में छात्र को पीटा, दो गुटों में झड़प

विज्ञापन
1 of 7
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी से उपजा विवाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) तक आ पहुंचा है। जेएनयू मामले में गिरफ्तार छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के समर्थन और विरोध में कई छात्र संगठन गुरुवार को आमने-सामने आ गए। माहौल तब गरमाया जब भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और आइसा के छात्र नेता जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी।

विज्ञापन

जेएनयू के विरोध में छात्र को पीटा, दो गुटों में झड़प

2 of 7
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रनेताओं ने इसका विरोध किया। फिर दोनों ओर से जमकर झड़प, नारेबाजी और हाथापाई हुई। हालात संभालने के लिए पुलिस ने मौके पर मौजूद 39 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। जो बाद में रिहा हो गए।
विज्ञापन

जेएनयू के विरोध में छात्र को पीटा, दो गुटों में झड़प

3 of 7
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के समर्थन में आइसा, एनएसयूआई सहित कई अन्य छात्र संगठनों के छात्रनेता और कार्यकर्ता बीएचयू के सिंहद्वार पर जुटे। फिर वे जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष के समर्थन में यहीं धरने पर बैठ गए। इसी बीच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ कार्यकर्ता भी यहां पहुंच गए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

जेएनयू के विरोध में छात्र को पीटा, दो गुटों में झड़प

4 of 7
कन्हैया कुमार के समर्थन में नारेबाजी से माहौल और तल्ख हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि आमने-सामने हुए छात्र संगठनों में हाथापाई होने लगी। आइसा ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान छात्र नेता कुमार मंगलम को दूसरे छात्र संगठनों के छात्रों ने पीटा और कपड़े फाड़ दिए। इस बीच, एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के धरनारत छात्रों ने सिंह द्वार के समीप भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंकने की कोशिश की।
विज्ञापन

जेएनयू के विरोध में छात्र को पीटा, दो गुटों में झड़प

5 of 7
तब तक बड़ी तादाद में मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने हंगामा करने और पुतला फूंकने का प्रयास करने वाले सभी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया और बस में भरकर पुलिस लाइन भेज दिया। पुलिस ने कुल 39 छात्रनेताओं को गिरफ्तार किया। सीओ कैंट राजकुमार यादव ने बताया कि आईसा के 28 और एनएसयूआई के 11 छात्रनेताओं को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

जेएनयू के विरोध में छात्र को पीटा, दो गुटों में झड़प

6 of 7
लंका से गिरफ्तार होने और पुलिस लाइन से रिहा होने के बाद आइसा कार्यकर्र्ताओं और छात्रनेताओं ने कचहरी तक प्रतिरोध मार्च निकाला। विद्यार्थी रोहित वेमुला और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के समर्थन में नारे लगाते हुए चल रहे थे। आइसा ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। कहा कि पीएम के संसदीय कार्यालय पर ज्ञापन नहीं देने दिया गया। अस्सी घाट पर सभा करने से रोक दी गई। इससे उनमें आक्रोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनयू के विरोध में छात्र को पीटा, दो गुटों में झड़प

7 of 7
बीएचयू के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत 22 फरवरी को विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि हैं। इसी दिन सीर गोवर्धन में संत रविदास की जयंती पर भी प्रधानमंत्री को शामिल होना है। बीएचयू में छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस चौकन्ना हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें