जाट आरक्षण को लेकर किए जा रहे हरियाणा के आंदोलन के समर्थन में सौरम में हुई सर्व खाप पंचायत के आहवान के बाद वेस्ट में जगह जगह हाइवे जाम कर दिए गए। बागपत और मुजफ्फरनगर में जाटों ने जान देने का प्रयास किया। बागपत में जाटों ने आठ घंटे तक दिल्ली सहारनपुर हाईवे जाम रखा। इस दौरान बसों में आग लगाने का प्रयास किया गया और रेल सेवा भी बाधित की गई। (ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ)
विज्ञापन
मेरठ: जाट आरक्षण को लेकर वेस्ट जाम, हरियाणा गए राकेश टिकैत
2 of 10
जाटों के आंदोलन के कारण दिल्ली-शामली-सहारनपुर रूट की 12 ट्रेन कैंसिल कर दी गई। मेरठ में जाट आरक्षण के समर्थन में पांच घंटे तक हाईवे जाम किए गए। रालोद, भाकियू, बसपा, सपा, कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मेरठ में जाट आरक्षण संघर्ष समितियों, भाकियू और रालोद के आह्वान पर 11 बजे नेशनल हाईवे नंबर 58 पर जिटौली गांव के निकट कंकरखेड़ा बाईपास पर जाम लगाया गया। जाम खुलवाने पहुंचे सीओ को लौटा दिया गया।
विज्ञापन
मेरठ: जाट आरक्षण को लेकर वेस्ट जाम, हरियाणा गए राकेश टिकैत
3 of 10
दोपहर 12 बजे दूसरे गुट ने भराला झाल पर चक्का जाम कर दिया। यहां पर बसपा, सपा, रालोद के जाट नेता पहुंच गए और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। भाकियू ने दबथुआ में मेरठ-करनाल मार्ग व रालोद इसी मार्ग पर नानू गंगनहर पर चक्का जाम किया। इस मार्ग पर 11 बजे से शाम चार बजे तक जाम लगाया गया। रालोद ने भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के घर पर प्रदर्शन कर उनका घेराव किया। बागपत में दिल्ली सहारनपुर हाईवे को सुबह से ही जाम कर दिया गया। ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर खड़ी कर दी गई। सुबह 8 बजे से लगा जाम साढे़ चार बजे खुल सका।
मेरठ: जाट आरक्षण को लेकर वेस्ट जाम, हरियाणा गए राकेश टिकैत
4 of 10
सुबह 8.40 से 10 बजे तक सूजरा हाल्ट पर पैसेंजर ट्रेन को रोका गया। एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। जिसके चलते चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गईं। एक ट्रेन को बड़ौत में रोका गया। राष्ट्रवंदना चौक पर हाईवे जाम किया गया। काठा, मवींकला, सरूरपुर में हाईवे जाम किया गया, पुलिस का घेराव किया। बड़ौत के मलकपुर में मवेशी सड़कों पर बांधे गए, केंद्र सरकार की अर्थी निकाली गई। बड़ौत के बिजरौल रोड पर भैंस के आगे बीन बजाई गई।
विज्ञापन
मेरठ: जाट आरक्षण को लेकर वेस्ट जाम, हरियाणा गए राकेश टिकैत
5 of 10
अमीनगर सराय-हिलवाड़ी मार्ग पर बसों में आगे लगाने का प्रयास किया गया। अखिल भारतीय जाट महासभा के लोगों ने मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में नावला कोठी पर दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक जाम लगाया। जानसठ, मोरना, भोपा गंग नहर, छपार, शाहपुर, बरवाला, बघरा, तितावी लालूखेड़ी आदि मार्गो पर भी चक्का जाम किया गया। तितावी में जाम के दौरान जाट समाज के एक व्यक्ति ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। रालोद कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के आधार पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मेरठ: जाट आरक्षण को लेकर वेस्ट जाम, हरियाणा गए राकेश टिकैत
6 of 10
शामली में विजय चौक पर कांग्रेस विधायक पंकज मलिक के नेतृत्व में प्रदर्शन कर सीओ को ज्ञापन सौंपा गया। दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर गांव लिलौन और कांधला क्षेत्र में एलम में जाम लगाया गया। मेरठ -करनाल हाइवे पर सिंभालका और झिंझाना क्षेत्र के बिडोली में जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर शामली रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित होने और 12 अन्य गाड़ियों के कैंसिल होने से सैकड़ों यात्री स्टेशन पर बेहाल रहे। जिले के 24 केंद्रों पर ग्राम पंचायत राज अधिकारी पद की परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों को भी ट्रेनें न मिलने से परेशानी हुई।
विज्ञापन
मेरठ: जाट आरक्षण को लेकर वेस्ट जाम, हरियाणा गए राकेश टिकैत
7 of 10
नकुड़ बस अड्डे पर जाट समाज के लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंक प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सीओ को सौंपा। गंगोह में करनाल हाइवे पर कलालहेटी के पास जाट समाज की ओर से जाम लगाने की भनक लगने पर जाट संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष विजय पाल को हिरासत में ले लिया गया। बिजनौर में दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे, नजीबाबाद में मंडावली-चंदक-बिजनौर मार्ग व कोतवाली देहात में नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगाया।
मेरठ: जाट आरक्षण को लेकर वेस्ट जाम, हरियाणा गए राकेश टिकैत
8 of 10
जाट आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के मद्देनजर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समर्थकों सहित हरियाणा गए। राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा में जाकर जाट बिरादरी के लोगों से मुलाकात करेंगे और संवैधानिक तरीके से आंदोलन चलाने में अपना समर्थन देंगे। रविवार दोपहर शामली आने के बाद यहां से समर्थकों सहित वह कैराना होते हुए पानीपत की तरफ गए।
मेरठ: जाट आरक्षण को लेकर वेस्ट जाम, हरियाणा गए राकेश टिकैत
9 of 10
यहां शामली में कैराना रोड पर पत्रकारों से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि जाटों को आरक्षण मिलना चाहिए। हरियाणा में जो हालात हुए हैं, उसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार जिम्मेदार है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से शनिवार को बातचीत हुई थी, जिसमें आरक्षण के संबंध में समिति बनाकर रविवार शाम तक ही निर्णय लेने की बात कही थी।
मेरठ: जाट आरक्षण को लेकर वेस्ट जाम, हरियाणा गए राकेश टिकैत
10 of 10
राकेश टिकैत ने कहा कि यदि केंद्र सरकार जाटों को आरक्षण दिलाने में असमर्थ रहती है, तो वह अच्छा नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह का आंदोलन हरियाणा में चल रहा है, वैसा दूसरे राज्यों में भी हो सकता है। शामली से राकेश टिकैत के साथ भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, जितेंद्र हुड्डा, कल्लू प्रधान, अनुज चौधरी, विनोद निर्वाल और उदयवीर सिंह सहित अन्य लोग भी पानीपत की ओर रवाना हुए।