जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल मुनींद्र नाथ राय को नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: जांबाज शहीद को आखिरी विदाई, छलक आई आंखें
2 of 13
दिल्ली में शहीद मुनींद्र को आखिरी विदाई से पहले उनकी पत्नी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची। इस मौके पर वो बेहद भावुक नजर आई।
विज्ञापन
तस्वीरें: जांबाज शहीद को आखिरी विदाई, छलक आई आंखें
3 of 13
आखिरी विदाई से पहले कर्नल राय के पिता और परिवार के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके तीनों बच्चे आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे तो उनकी भावनाएं उफान पर थीं।
तस्वीरें: जांबाज शहीद को आखिरी विदाई, छलक आई आंखें
4 of 13
कर्नल राय 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। उन्हें शहीद होने से एक दिन पहले ही युद्ध सेवा मेडल देने का ऐलान हुआ था।
विज्ञापन
तस्वीरें: जांबाज शहीद को आखिरी विदाई, छलक आई आंखें
5 of 13
42 राष्ट्रीय राइफल्स के कर्नल मुनींद्र नाथ राय (39) को सोमवार को ही सैन्य पदक से सम्मानित किया गया था। वह पुलवामा जिले के त्राल में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के एक गुट से संघर्ष करते हुए शहीद हो गए, जिन्हें उन्होंने समर्पण करने का मौका दिया था।
विज्ञापन
तस्वीरें: जांबाज शहीद को आखिरी विदाई, छलक आई आंखें
6 of 13
कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके (मिंडोरा गांव) में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए कर्नल और पुलिस के हेड कांस्टेबल संजीवन को आतंकियों ने छल से मार गिराया था।
विज्ञापन
तस्वीरें: जांबाज शहीद को आखिरी विदाई, छलक आई आंखें
7 of 13
आतंकियों के घर में मौजूद होने की सूचना पाकर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम कर्नल एमएन राय के नेतृत्व में इलाके में पहुंची और जवानों द्वारा आतंकियों के मकान के घेर लिया गया था पर इससे पहले ही कि सेना और पुलिस आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें मार गिराती, मकान के भीतर से एक बुजुर्ग व्यक्ति बाहर निकला और उसने कर्नल से गुजारिश की कि जवानों को कार्रवाई से रोक लें क्योंकि दोनों आतंकी आत्मसमर्पण करना चाहते हैं।
तस्वीरें: जांबाज शहीद को आखिरी विदाई, छलक आई आंखें
8 of 13
सैन्य अफसरों की मानें तो मकान से बाहर निकलकर आए बुजुर्ग आतंकी आदिल के पिता थे। अभी आतंकी आदिल के पिता और कर्नल एमएन राय में बातचीत हो ही रही थी कि आदिल का एक भाई भी बाहर आया और उसने भी दोनों आतंकियों (आदिल और शिराज) द्वारा आत्मसमर्पण करने की बात रखी। इसी दौरान दोनों आतंकी मकान से अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए बाहर निकले।
तस्वीरें: जांबाज शहीद को आखिरी विदाई, छलक आई आंखें
9 of 13
मौका संभालते ही कर्नल और उनकी टीम ने भी जवाबी कार्रवाई कर दोनों आतंकियों को मार गिराया लेकिन इस घटना में कर्नल और पुलिस हेड कांस्टेबल संजीवन शहीद हो गए। डोडा निवासी हेड कांस्टेबल संजीवन का पूरे राजकीय सम्मान के साथ बुधवार को उनके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
तस्वीरें: जांबाज शहीद को आखिरी विदाई, छलक आई आंखें
10 of 13
शहीद मुनींद्र को परिजनों के साथ-साथ सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
तस्वीरें: जांबाज शहीद को आखिरी विदाई, छलक आई आंखें
11 of 13
गणतंत्र दिवस पर युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित हुए कर्नल राय को श्रद्धांजलि देते हुए सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने कहा कि कर्नल राय ने देश की खातिर अपने प्राण न्योछावर करने के साथ ही सेना में अफसरों द्वारा आगे बढ़कर नेतृत्व करने की भी बेहतरीन मिसाल पेश की है।
तस्वीरें: जांबाज शहीद को आखिरी विदाई, छलक आई आंखें
12 of 13
गाजीपुर निवासी शहीद कर्नल राय के पिता नागेंद्र प्रसाद राय ने कहा कि एक दिन पहले उनका जो बेटा झंडे को ऊंचा करने के लिए खड़ा हुआ था, आज वह खुद ही सो गया। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके बेटे की शहादत पर फख्र है।