फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

Thu, 12 Mar 2015 03:27 PM IST
In Mauritius modi offers prayer in ganga talao.
विज्ञापन
1 of 20
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा पर इस समय मॉरीशस में हैं। जहां उन्होंने मॉरिशेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाया।
विज्ञापन

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

2 of 20
नरेंद्र मोदी ने मॉरिशेश्वर मंदिर में जल चढ़ाने के बाद पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

3 of 20
आपको बता दें कि मॉरीशस के लोग इस मंदिर को 13वां ज्योतिर्लिंग मानते हैं।

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

4 of 20
यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी पोर्ट लुई के मशहूर गंगा तालाब पहुंचे। जहां स्थित गंगा तालाब में उन्होंने पूजा की। इस खास पूजा के लिए मोदी खासतौर से गंगोत्री का जल लेकर गए और गंगा तालाब उसे डाला।
विज्ञापन

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

5 of 20
मॉरीशस के लोगों में गंगा तालाब को लेकर वैसी ही श्रद्धा है जैसे भारत में लोग गंगा नदी को मानते हैं और पूजा करते हैं। इस तालाब की खासियत की चर्चा मोदी ने गुजरात में हुए प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भी खासतौर से की थी।
विज्ञापन

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

6 of 20
अपनी यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी सेसेल्स पहुंचे थे। वहां से बुधवार को मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुई पहुंचे।
विज्ञापन

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

7 of 20
मॉरीशस पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वहां जोरदार स्वागत किया गया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ खुद मोदी के स्वागत के लिए पहुंचे।

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

8 of 20
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के साथ पांच समझौतों पर मुहर लगाई।

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

9 of 20
पीएम मोदी ने समझौते के दौरान सामुद्रिक सहयोग, खेती, औषधि, होम्योपैथी और सांस्कृतिक सहयोग के अलावा आम के निर्यात पर जोर देने के मुद्दों पर समझौता किया।

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

10 of 20
मॉरीशस में दूसरे दिन पीएम मोदी ने गुरूवार को पोर्ट लुई में विश्व हिंदी सचिवालय भवन के निर्माण का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने हिंदी भाषा के विकास को लेकर मॉरीशस सरकार के सहयोग की जमकर तारीफ की।

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

11 of 20
पीएम मोदी ने इस मौके पर बताया कि कैसे हिंदी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए 1975 में नागपुर में मॉरीशस के तत्कालीन पीएम शिवसागर रामगुलाम ने विश्व हिंदी सचिवालय बनाने का प्रस्ताव रखा था।

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

12 of 20
पीएम मोदी मॉरीशस की नेशनल असेंबली को भी संबोधित किया। इस दौरान मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस के समारोह में मोदी मुख्य अतिथि भी बने हैं।

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

13 of 20
बता दें कि मॉरीशस ने अपना राष्ट्रीय दिवस 12 मार्च को इसलिए चुना, क्योंकि 1930 में इसी दिन महात्मा गांधी ने डांडी मार्च की शुरुआत की थी।

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

14 of 20
फिलहाल मॉरीशस में मौजूद प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को सेशेल्स में थे। पिछले 33 साल में मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सेशेल्स की यात्रा की।

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

15 of 20
सेशेल्स में पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया। वहां के राष्ट्रपति के साथ मोदी ने चार अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए।

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

16 of 20
सेशेल्स यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां से भारत के रिश्ते आपसी विश्वास की बुनियाद पर बने हैं, जो आगे और भी मजबूत होंगे।

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

17 of 20
प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति जेम्स माइकल के साथ अपनी मुलाकात को लेकर खासा उत्साह भी दिखाया।

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

18 of 20
सेशेल्स के बाद मॉरीशस में भी प्रधानमंत्री मोदी को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मोदी वहां के बच्चों से भी मिले।

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

19 of 20
मॉरीशस में प्रधानमंत्री मोदी को देखने के लिए ऐसी भीड़ जुटी जिससे उनकी सुरक्षा में लगे अधिकारियों को खासी मसक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मॉरिशेश्वर मंदिर में मोदी बोले हर-हर महादेव, देखें तस्वीरें

20 of 20
अपनी तीन देशों की यात्रा पर निकले पीएम मोदी सेशेल्स और मॉरीशस के बाद श्रीलंका के दौरे पर रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें