फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर वाली के चक्कर में पिटे पतिदेव, घरवाली ने की धुनाई

विज्ञापन
1 of 5
कानपुर दक्षिण के नौबस्ता में दूसरी शादी का आरोप लगाकर महिलाओं के साथ पहुंची पत्नी ने पति का मुंह काला किया फिर उसे झाड़ू से जमकर पीटा। पत्नी के साथ आई महिलाओं ने भी अधेड़ पर खूब हाथ साफ किए और उसपर चप्पल, घूसों की बरसात कर दी। (फोटो- ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर)
विज्ञापन

बाहर वाली के चक्कर में पिटे पतिदेव, घरवाली ने की धुनाई

2 of 5
मारपीट और हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस को महिलाओं से अधेड़ को बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी समझाने पर जब महिलाएं नहीं मानी तो दरोगा को रिवॉल्वर निकालनी पड़ी, तब जाकर महिलाएं शांत हुईं। तब जाकर पुलिस अधेड़ को थाने लेकर आई।
विज्ञापन

बाहर वाली के चक्कर में पिटे पतिदेव, घरवाली ने की धुनाई

3 of 5
थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति का कहना है कि महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी तो कार्रवाई होगी। यदि पीड़ित ने मारपीट की तहरीर दी तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। कुरैना राजबहादुर नगर निवासी राजदुलारी ने पुलिस को बताया कि हंसपुरम निवासी उसके पति कप्तान सिंह (45) भूंसे का कारोबार करता है और गांव में उसकी काफी जमीन भी है।

बाहर वाली के चक्कर में पिटे पतिदेव, घरवाली ने की धुनाई

4 of 5
बकौल राजदुलारी 15 साल पहले कप्तान सिंह ने उसे घर से निकाल दिया था, तब से वह दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। किसी तरह उसने हाल ही में अपनी इकलौती बेटी की शादी की है। कुछ दिन पहले उसे पता चला कि पति हंसपुरम में किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है। इसकी जानकारी होने पर राजदुलारी ने बर्रा स्थित एक महिला संगठन से जुड़ी 20-25 महिलाओं के साथ पति के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर वाली के चक्कर में पिटे पतिदेव, घरवाली ने की धुनाई

5 of 5
पहले पति के मुंह पर कालिख पोती और उसे झाड़ू से पीटना शुरू किया। राजदुलारी के साथ आई महिलाओं ने भी कप्तान सिंह को मारापीटा। इलाकाई लोगों के विरोध करने पर महिलाएं भड़क गईं और कप्तान के पड़ोसियों से भिड़ गई। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को बचाने की कोशिश की तो महिलाएं पुलिस पर भड़क गई। मामला नियंत्रण से बाहर होता देख दरोगा ने रिवॉल्वर बाहर निकाली तब जाकर महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें