फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में संघ ने कैसे किया विस्तार, पढ़िए रोचक तथ्य

विज्ञापन
1 of 9
केंद्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रोजाना ही चर्चा में रहता है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयानों के बाद संघ की जिस एक कारण से सर्वाधिक चर्चा होती है, वह है उसकी सांगठिक क्षमता। 90 वर्षों से ये देश में कार्य कर रहा है और तकरीबन 50 से 60 लाख लोग इससे जुड़े हुए हैं। हिंदुत्व की विचारधारा के प्रचार-प्रसार इसका मकसद है। संगठन में हिंदुओं की संख्या अधिक है, हालांकि पिछले कुछ सालों में मुस्लिम और आदिवासी भी इससे जुड़े हैं। भारत के अतिरिक्त संघ ने 40 देशों में अपना विस्तार किया है। विदेशों में ये संगठन कैसे काम करता हैं, आइए जानें-
विज्ञापन

विदेशों में संघ ने कैसे किया विस्तार, पढ़िए रोचक तथ्य

2 of 9
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विदेशों में हिंदू स्वयंसेवक संघ के रूप में कार्य करता है। ये संगठन 40 देशों में पंजीकृत है। तीन और देशों में भी इसकी शाखाएं हैं, हालांकि ये वहां पंजीकृत नहीं है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदुस्तान में पंजीकृत संगठन नहीं है। रोचक बात है कि एचएसएस की पहली शाखा पानी के जहाज पर लगी थे और वो भी भारत की आजादी से चंद महीने पहले।
विज्ञापन

विदेशों में संघ ने कैसे किया विस्तार, पढ़िए रोचक तथ्य

3 of 9
जनवरी, 1947 में भारतीयों को लेकर अफ्रीका जा रहे एक जहाज पर पंजाब के संघ के एक सदस्य की इच्छा अपने संगठन की प्रार्थना गाने की हुई। उसने संघ की मशहूर प्रार्थना, 'नमस्ते सदावत्सले मातृभूमे' गाना शुरु किया तो उसने देखा की कई और लोग भी उसके साथ गा रहे हैं। संघ के उस कार्यकर्ता का नाम जगदीश शारदा शास्‍त्री था। जहाज पर लगी उस शाखा का संघ की भारत के बाहर लगी पहली शाखा माना गया।

विदेशों में संघ ने कैसे किया विस्तार, पढ़िए रोचक तथ्य

4 of 9
जहाज पर लगी संघ की पहली शाखा की इस कहानी का एक और 'वर्जन' भी है। उस कहानी के मुताबिक, 1946 में दो स्वयंसेवक मानेकभाई रुगानी और जगदीश चंद्र शारदा मुंबई से मोंबासा (कीनिया) जा रहा थे। वे दोनों एक दूसरे को जानते नहीं थे। लेकिन उन्हीं में से एक ने दूसरे का दाहिने हाथ से संघ की विशेष शैली में 'नमस्कार' करते देखा और उसके बाद दोनों ने एक दूसरे से परिचय किया। उन्होंने उसी जहाज पर पहली शाखा लगाई।
विज्ञापन

विदेशों में संघ ने कैसे किया विस्तार, पढ़िए रोचक तथ्य

5 of 9
उसी वर्ष भारत स्वयंसेवक संघ का कीनिया में गठन किया गया और बाद में उसे हिंदू स्वयंसेवक संघ नाम दिया गया। ‌विदेशी धरती पर संघ की पहली शाखा मोंबासा में लगी थी। संघ की इसी इकाई सदस्यों ने तंजानिया, उगांडा, मॉरिशस और अफ्रीका के अन्य हिस्सों में अपना प्रचार-प्रसार किया। भारत स्वयंसेवक संघ कोई भारतीय स्वयंसेवक संघ भी कहा जाता रहा है।
विज्ञापन

विदेशों में संघ ने कैसे किया विस्तार, पढ़िए रोचक तथ्य

6 of 9
ब्रिटेन में एचएसएच की शाखा 1966 में खुली। संगठन ने 1989 में अमेरिका की धरती पर पैर रखा। फिलहाल विदेशों में एचएसएस की लगभग 1,000 शाखाए हर हफ्ते लगती हैं। एचएसएस की हर देश की इकाई का अपना प्रमुख होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठन का एक विश्व संयोजक होता है और तीन संयुक्त संयोजक।
विज्ञापन

विदेशों में संघ ने कैसे किया विस्तार, पढ़िए रोचक तथ्य

7 of 9
न्यूयॉर्क के सौमित्र गोखले फिलहाल एचएसएस के विश्व संयोजक है, जबकि रवि कुमार(ऑस्ट्रेलिया), डॉ रामवैद्य (लंदन), डॉ सदानंद सप्रे (भोपाल) संयुक्त संयोजक हैं। एचएसएस अपनी गतिविधियों के लिए खुद ही पैसे जुटाता है।

विदेशों में संघ ने कैसे किया विस्तार, पढ़िए रोचक तथ्य

8 of 9
विश्व संघ ‌शिविर एचएसएस का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका आयोजन हर पांचवे साल किया जाता है, जिसमें दुनिया भर फैसी एचएसएस की शाखाओं से लोग शामिल होते हैं। पहले विश्व संघ शिबिर का आयोजन बंगलूरू में 1990 में किया गया था। 1995 में वड़ोदरा, 2000 में मुंबई, 2005 में अहमदाबाद और 2010 में पुणे, पिछले साल यानी 2015 में इंदौर में विश्व संघ शिविर का आयोजन किया जा चुका है।
विज्ञापन

विदेशों में संघ ने कैसे किया विस्तार, पढ़िए रोचक तथ्य

9 of 9
इंदौर में आयोजित विश्व संघ शिविर में गुयाना, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका और नार्वे से लोग शामिल हुए ‌थे। जैसे आरएसएस की महिला विंग राष्ट्र सेविका समिति है, वैसे ही एचएसएस की महिला विंग हिंदू सेविका समिति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें