आगरा के शाहिद नगर में मकान गिर जाने से मकान में मौजूद मां और बेटी की मौत हो गई वहीं पिता और पुत्र घायल हो गए हैं। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा ) ये मकान 40 साल पुराना था, जहां पर परिवार किराए पर रहता था। पिता कासिम और 10 साल का बेटा कामिल अस्पताल में भर्ती हैं। कासिम शहर में फर्नीचर का व्यवसाय करते हैं। इस मकान के गिरने से आस पास के मकानों पर भी असर पहुंचा है। रिहाना और उनकी बेटी की मौत घर के मलबे में दबने से हुई है। मकान ई डब्ल्यू एस के तहत बना था, जो आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के लिए बनाए जाते हैं। पिता कासिम और बेटे कामिल को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।