हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कस्बे में घर से भागे प्रेमी युगल की हत्या कर लाश बहादुरगढ़ क्षेत्र में सरसों के खेत में फेंक दी गई। हत्या बेहद करीब से सीने में गोली मारकर की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को पास ही दोनों के बैग मिले।
विज्ञापन
PICS: प्रेम करने की ऐसी खौफनाक सजा, कांप जाएं होश
2 of 9
लाशों को सबसे पहले ब्रजघाट के गांव रतनगढ़ निवासी किसान चंद्रपाल सिंह ने शुक्रवार सुबह उस वक्त देखा जब वह गांव मुहम्मदपुर की मंढैया में अपने खेत पर पहुंचा। सरसों की फसल में दो सड़ी हुईं लाशें पड़ीं थीं। सीने में गोली लगने का निशान था।
विज्ञापन
PICS: प्रेम करने की ऐसी खौफनाक सजा, कांप जाएं होश
3 of 9
लड़की के बैग से मिले कालेज के आई कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई जबकि लड़के की शिनाख्त लड़की के परिजनों से पूछताछ के दौरान हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की के पिता और भाई को हिरासत में ले लिया है।
PICS: प्रेम करने की ऐसी खौफनाक सजा, कांप जाएं होश
4 of 9
सूचना पर पहुंची पुलिस को पास ही मिले बैग में गढ़ के महेंद्र डिग्री कॉलेज का परिचय पत्र मिला। इसके आधार पर लड़की की शिनाख्त गढ़ के मोहल्ला उपाध्याय नगर में रहने वाले महावीर सैनी की बेटी संजो (20) के रूप में हुई।
विज्ञापन
PICS: प्रेम करने की ऐसी खौफनाक सजा, कांप जाएं होश
5 of 9
वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सूचना पर पहुंचे लड़की के परिजनों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने लड़के की शिनाख्त अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी चंद्रपाल जाटव के बेटे भोपाल सिंह के रूप में की।
विज्ञापन
PICS: प्रेम करने की ऐसी खौफनाक सजा, कांप जाएं होश
6 of 9
वह गढ़-चौपला पर एक निजी चिकित्सक की क्लीनिक में कंपाउंडर का काम करने के साथ ही मेरठ के महावीर मेडिकल कॉलेज में फार्मेसिस्ट की पढ़ाई भी कर रहा था। भोपाल आठ मार्च से बाइक सहित गायब था, जिसकी गुमशुदगी गजरौला थाने में 10 मार्च को दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
PICS: प्रेम करने की ऐसी खौफनाक सजा, कांप जाएं होश
7 of 9
इधर छात्रा भी 10 मार्च से गायब थी। प्रेम प्रसंग में घर से भागने पर पुलिस ने दोनों की लाश कब्जे में लेने के साथ ही मृतक युवती के पिता और भाई को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
PICS: प्रेम करने की ऐसी खौफनाक सजा, कांप जाएं होश
8 of 9
संजो और भोपाल के बीच प्रेम गढ़ के रास्तों में संग आने-जाने के दौरान पनपा। रेलवे रोड स्थित चौधरी महेन्द्र सिंह डिग्री कॉलेज में पढ़ाई के लिए संजो सैनी अक्सर पैदल ही आती जाती थी।
इस दौरान गढ़-चौपला के शहीद पार्क के पास एक निजी चिकित्सक की क्लीनिक पर कंपाउंडर का काम करने वाले भोपाल जाटव से उसकी मुलाकात हुई जो प्यार में बदल गई। दुलहैंडी के दिन रंग खेलने के दौरान पैर फिसलने से संजो का पिता महावीर सैनी घायल हो गया था, जिस पर उसके इलाज के लिए चिकित्सक के कंपाउंडर भोपाल जाटव को ही घर बुलाया गया था। इस लिहाज से दोनों के बीच पक रही प्रेम प्रसंग की खिचड़ी से लड़की के परिजन भी वाकिफ हो गए थे।