बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी मथुरा में एक महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंची। इस दौरान ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने बल्लेबाजी कर वहां मौजूद खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। हेमा मालिनी भाजपा के टिकट पर ही मथुरा लोकसभा सीट से सांसद हैं। हेमा मालिनी ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं जो मोदी जैसा प्रधानमंत्री उन्हें मिला है। हेमा ने प्रधानमंत्री के विजन को दूरदर्शी बताया और जमकर तारीफ की। हेमा मालिनी ने कहा कि महिलाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। अगर उन्हें एक सही मंच दिया जाए तो वे खुद को साबित कर सकती हैं। हेमा मालिनी इससे पहले भाजपा की राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं।