भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलौत ने कहा कि विकलांग जनों के सशक्तीकरण के लिए जन भागीदारी अति आवश्यक है। गहलौत मंगलवार को केडी डेंटल कॉलेज एवं हास्पिटल के ऑडीटोरियम में सामाजिक अधिकारिता एवं विकलांगजन उपकरण वितरण समारोह में बोल रहे थे। (अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा)
विज्ञापन
जैसे ही हेमा पहुंचीं, उमड़ पड़ी चाहने वालों की भीड़
2 of 6
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विकलांगजनों को शक्तिशाली बनाने के लिए छात्रवृत्ति दी जा रही है और विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कम से कम ब्याज दर पर ऋण देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत से ज्यादा ऐसे विकलांगजन जो चल नहीं सकते उनके लिए बैट्रीचालित साइकिल की व्यवस्था की गई, जिसको चीन से मंगाया गया है।
विज्ञापन
जैसे ही हेमा पहुंचीं, उमड़ पड़ी चाहने वालों की भीड़
3 of 6
मंत्री ने कहा कि जर्मनी की संस्था से अनुबंध कर ऐसी टेक्नोलॉजी का आदान-प्रदान किया जा रहा है। जिसके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक हाथ आदि बनाकर लगाया जाएगा जो समुचित ढंग से कार्य करेगा। राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विकलांगजनों को सशक्त बनाने व समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।
जैसे ही हेमा पहुंचीं, उमड़ पड़ी चाहने वालों की भीड़
4 of 6
सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मथुरा के विकलांगजन मुझसे मिले और सहायता की मांग की। मैंने मंत्रीजी से उपकरण देने की बात कही और वे इसके लिए तुरंत तैयार हो गए। इस अवसर पर सचिव लव वर्मा, संयुक्त सचिव अवनीश कुमार अवस्थी, सीएमडी भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम डीआर सरीन और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयशंकर मिश्रा ने वचार व्यक्त किए और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
जैसे ही हेमा पहुंचीं, उमड़ पड़ी चाहने वालों की भीड़
5 of 6
इस अवसर पर कल्याणं करोति के छात्र-छात्राओं ने गांधी जी का भजन और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस पर मूक-बधिर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, जनार्दन शर्मा, पिंटू सिंह, विजय कुमार, उप जिलाधिकारी महावन चंद्र विजय सिंह, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, विकलांग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, पालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता आदि थे।
जैसे ही हेमा पहुंचीं, उमड़ पड़ी चाहने वालों की भीड़
6 of 6
इस शिविर में कुल 1011 पात्र लाभार्थियों को कुल 1663 उपकरण वितरित किए गए। मंत्री सहित विशिष्ट अतिथियों ने टोकन के रूप में 15 उपकरण वितरण किए। इस अवसर पर 10 बैट्रीचालित ट्राई साइकिल, 88 व्हीलचेयर, 780 ट्राई साइकिल, 593 क्रूचेज, 99 वॉकिंग स्टिक, 17 सुनने की मशीन, 70 प्रोसथेटिक्स और आर्थोटिक्स उपकरण वितरित किए।