योग पर जहां भारत में सियासत शुरू हो गई है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रभावित होकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की कामयाबी के लिए अब सात समंदर पार से आए विदेशी भी जुड़ने लगे हैं। (रिपोर्ट: अनूप ओझा/अमर उजाला, वाराणसी)
विज्ञापन
तस्वीरें: मोदी के मिशन के लिए 7 समंदर पार से आई ये महिला
2 of 8
लंदन की महिला इंजीनियर एच. ल्यूसी गेस्ट पीएम की इस पहल को सफल बनाने के लिए अपने विदेशी मित्रों के साथ जागरूकता अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोदी के मिशन के लिए 7 समंदर पार से आई ये महिला
3 of 8
संस्कृत और वेदों के प्रचार के लिए काशी प्रवास कर रहीं ल्यूसी मुसलिमों को भी योग के लिए तैयार रही हैं। वे 21 जून को राजेंद्र प्रसाद घाट पर दो सौ से अधिक बटुकों, आचार्यों के साथ योग-प्राणायाम कर निरोगी काया रखने का संदेश भी देंगी।
तस्वीरें: मोदी के मिशन के लिए 7 समंदर पार से आई ये महिला
4 of 8
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल वाली ल्यूसी लंदन के स्टॉक मार्केट में सिटी बैंक की वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोदी के मिशन के लिए 7 समंदर पार से आई ये महिला
5 of 8
इन दिनों वे विश्वनाथ गली से लगी नीची ब्रहमपुरी में चंद्रमौलि इंटरनेशनल सोसाइटी की वाइस प्रेसीडेंट के तौर पर संस्कृत और वेद प्रचार के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोदी के मिशन के लिए 7 समंदर पार से आई ये महिला
6 of 8
करीब 20 साल से फलाहार के सहारे सात्विक जीवन जी रहीं ल्यूसी पीएम मोदी के योग आंदोलन से प्रभावित हैं। योग पर चल रही राजनीति को वे उचित नहीं मानतीं। उनका कहना है कि हर वर्ग, समुदाय के लोगों को निरोगी काया के लिए इस भारतीय पद्धति को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोदी के मिशन के लिए 7 समंदर पार से आई ये महिला
7 of 8
ल्यूसी अपनी सहेली मरियम के साथ काशी में मुस्लिम समाज के लोगों को भी योग से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। फिलहाल वह सोसाइटी में देवात्मा दुबे को लेकर काशी में संस्कृत पढ़ने वाले दो सौ से अधिक बटुकों को योग से जोड़ चुकी हैं।
तस्वीरें: मोदी के मिशन के लिए 7 समंदर पार से आई ये महिला
8 of 8
स्वस्थ मन और तनाव रहित जीवन के लिए वो खुद योग और आसन सिखा रही हैं। उनका कहना है कि पीएम मोदी की योग मुहिम विश्व समुदाय के लिए वरदान है। इससे लोग सेहतमंद होंगे और उनके जीवन से आलस्य और उलझनें हमेशा के लिए विदा हो जाएंगी।