जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आंतकियों के खिलाफ चल रहे अभियान में शहीद हुए कर्नल संतोष महादिक का आज महाराष्ट्र के सतारा में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर भी मौजूद थे।
Trending Videos
विज्ञापन
देश के लिए जान देने वाले सपूत के लिए उमड़ पड़ा पूरा गांव
2 of 6
कर्नल को श्रद्धांजलि देने के लिए तीनों सेनाओं के अधिकारी भी मौजूद रहे और उनके गांव के लोग भी बड़ी संख्या में वहां थे। कर्नल संतोष 41 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) के कमांडिंग आफिसर (सीओ) थे। (तस्वीर साभार NDTV India)
विज्ञापन
देश के लिए जान देने वाले सपूत के लिए उमड़ पड़ा पूरा गांव
3 of 6
1998 में भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज में कमीशन लेने वाले
महाराष्ट्र के कर्नल संतोष को आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशनों में उनके
कुशल नेतृत्व और अदम्य साहस के लिए सेना मेडल से भी सम्मानित किया गया था
देश के लिए जान देने वाले सपूत के लिए उमड़ पड़ा पूरा गांव
4 of 6
बताते चले कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान कर्नल संतोष को सिर में गोली लगी थी। यह मुठभेड़ जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा से 8 किलोमीटर दूर मानीगढ़ के जंगलों में हुई थी।
विज्ञापन
देश के लिए जान देने वाले सपूत के लिए उमड़ पड़ा पूरा गांव
5 of 6
कुपवाड़ा में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद होने वाले कर्नल संतोष बचपन से ही देश के लिए सर्वोच्च बलिदान की बातें किया करते थे। उनके स्कूल के सहपाठी प्रशांत पाटिल ने उनकी शहीदी पर सैन्य कर्मियों को लिखे संदेश में कहा, ‘सर्वोच्च बलिदान। (तस्वीर साभार NDTV India)