यूं तो हमारी दुनिया में दोस्ती की कई मिशाले हैं, लेकिन दोस्ती की ये मिशाल देखकर आप खुद को हैरान करने से नहीं रोक पाएंगे। अमूमन हम ये जानते हैं कि साप और चूहे एक दूसरे से दूर हों तभी अच्छा है। लेकिन जो तस्वीरें आप आगे की स्लाइड्स में देखेंगे वो आपको जरुर दोस्ती की एक नई मिशाल से परिचित कराएंगे। तस्वीरें उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की है जहां हक्कुल नाम के सपेरे ने कई जहरीले सांपो को अपने पास संरक्षित किया हुआ है।
विज्ञापन
PIC: जहरीले सांप-चूहों के बीच दोस्ती, विषखोपड़ा बना 'घोड़ा'
2 of 7
यूपी के पूर्वांचल में हक्कुल को सापों का मसीहा कहा जाता है। तस्वीर में जो नाग आपको दिख रहा है इसके इर्द गिर्द करीब आधा दर्जन चूहे घूमते रहते हैं और ये नाग इन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। नाग और चूहे की ये दोस्ती किसी अजूबे से कम नहीं है।
विज्ञापन
PIC: जहरीले सांप-चूहों के बीच दोस्ती, विषखोपड़ा बना 'घोड़ा'
3 of 7
इस तस्वीर में आप देख रहे हैं कि एक विषखोपड़ा, नाग और चूहे को टोकरी में बैठा कर सैर करा रहा है। नाग, चूहे और विषखोपड़ा का ये खेल देख कर लोग दांतो तले उंगलियां दबा लेते हैं। आप को भी हैरानी हो रही है न कि ये कैसे हो सकता है?
PIC: जहरीले सांप-चूहों के बीच दोस्ती, विषखोपड़ा बना 'घोड़ा'
4 of 7
ये तस्वीर देखिए। हक्कुल का 5 वर्षीय नाती नाग, चूहे और खोपड़े विषखोपड़े को किस तरह से झूला झुला रहा है। अमूमन हम इतने सारे जहरीले रेप्टाइल्स को देखते ही कमरे के किसी कोने में जा छिपते हैं लेकिन ये छोटा सा बच्चा इन्हें खिला रहा है।
विज्ञापन
PIC: जहरीले सांप-चूहों के बीच दोस्ती, विषखोपड़ा बना 'घोड़ा'
5 of 7
हक्कुल पूर्वांचल के उन सपेरों में से एक है जो लोगों को सांपों को मारने से रोकता है और खुद उनका संरक्षण करता है। ये सिलसिला बीते कई सालों से चला आ रहा है।
विज्ञापन
PIC: जहरीले सांप-चूहों के बीच दोस्ती, विषखोपड़ा बना 'घोड़ा'
6 of 7
हक्कुल के पास सांपों के कई दुर्लभ प्रजातियां भी हैं। उसने जहां कई सांपों की जिंदगी बचाई है वहीं अगर किसी को सांप ने काट लिया तो हक्कुल ने उनका भी इलाज किया है।
PIC: जहरीले सांप-चूहों के बीच दोस्ती, विषखोपड़ा बना 'घोड़ा'
7 of 7
बताते चलें ये वही हक्कुल हैं जिन्होंने दो साल पहले अपनी समस्याओं के निराकरण में हीलाहवाली करने पर हर्रैया तहसील में बड़ी संख्या में सांपों को ले जाकर छोड़ दिया था। इसके बाद पूरे तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई थी। इसके अलावा भी कई अवसरों पर अपनी मांग मनवाने के लिए हक्कुल सांपों को सार्वजनिक जगहों पर छोड़ चुका है। (फाईल फोटो)