नगर बाईपास के समीप मंगलवार की रात डेढ़ बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बस के टकरा जाने से चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए। इनमें 33 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (अमर उजाला ब्यूरो, मड़ियाहूं/जौनपुर)
विज्ञापन
तस्वीरें: ट्रक से टकराई बस, चार की मौत और 50 घायल
2 of 8
शेष घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद बस चालक सीताराम फरार हो गया। आजमगढ़ के दो यात्रियों को छोड़कर सभी अंबेडकरनगर के रहने वाले थे और विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: ट्रक से टकराई बस, चार की मौत और 50 घायल
3 of 8
अंबेडकरनगर से दर्शनार्थियों को लेकर टूरिस्ट बस 10 अगस्त को तीर्थ स्थलों के लिए निकली। उसमें बच्चों समेत करीब 70 लोग सवार थे। जौनपुर में शीतला चौकिया में दर्शन करने के बाद दर्शनार्थियों को लेकर बस विंध्याचल गई।
तस्वीरें: ट्रक से टकराई बस, चार की मौत और 50 घायल
4 of 8
वहां से विजयपुर होकर लौटते वक्त मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे बस जैसे ही मड़ियाहूं बाईपास के पास पहुंची, वहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बस की रफ्तार कितनी तेज थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रक से टकराने के बाद उसके परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: ट्रक से टकराई बस, चार की मौत और 50 घायल
5 of 8
इस हादसे में बस सवार जलालपुर थाना क्षेत्र के जैदपुर निवासी राम अछैवर की पत्नी कौशिल्या (60), उनकी बेटी शशिकला (28), जलालपुर के नगपुर निवासी अरुण पांडेय की पत्नी अनीता पांडेय (22), जलालपुर थाना क्षेत्र के भाऊ कुंआ निवासी राजेंद्र के पुत्र अजय मौर्या (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: ट्रक से टकराई बस, चार की मौत और 50 घायल
6 of 8
घायलों में टांडा के छज्जोपुर निवासी अरुण पांडेय (35), उनकी बेटी खुशी (7), शिखा (2), बेटा देवांश (5), ध्रुवचंद्र (30), उनकी पत्नी रंगीता (28), ओम प्रकाश की पत्नी डिलक्स (24), सुदामा देवी (55), फूलचंद्र के पुत्र अनुराग (15), अंबेडकरनगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के नगपुर निवासी ध्रुवचंद्र पुत्र अमन (6), अंकित (8), संजय गुप्ता (35), अनारकली (55) रामनरायण (65), रामदेव (30) हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: ट्रक से टकराई बस, चार की मौत और 50 घायल
7 of 8
इनके अलावा अंबेडकरनगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के उसराय डिहवा निवासी बलराम चौहान (35), माया देवी (30), रमेश चौहान की पत्नी गिरिजा देवी (42), बृजमोहन (10), जलालपुर थाना क्षेत्र के भाऊकुआं निवासी राजेंद्र मौर्य की पत्नी ऊषा देवी (50), उनका बेटा अंगद (6) शामिल हैं।
साथ ही जलालपुर थाना क्षेत्र के उसराय डिहवा निवासी लाल बहादुर की पत्नी अनामिका देवी (38), बेटा शुभम (8), दुर्गा (4), जलालपुर के जफरपुर निवासी रामसुंदर (60), दुर्गावती (55), बेटा प्रमोद (20), आर्यन (2), अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमरतल निवासी अभिमन्यु (10), सृष्टि (6), श्रद्धा (8) और आजमगढ़ के अटौलिया थाना क्षेत्र के सिंगौरा निवासी गुड़़िया (15), सूर्यकेश मौर्य के पुत्र विशाल (18) शामिल हैं।