मानसून धीरे-धीरे पूरे देश में पहुंच रहा है, लेकिन कई जगह य़े लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन कर आ रहा है। गुजरात में मानसून वहां के लोगों के लिए जानलेवा बन गया है और अब तक बाढ़ की विभिषिका से 51 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
13 तस्वीरों में देखिए बाढ़ की विभीषिका, 51 की मौत
2 of 13
गुजरात में बीते दो दिनों में हुई तेज बारिश, तूफान और जल जमाव की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात के अमरेली जिले में अकेले 36 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरली में ही बाढ़ के कारण शेंत्रुजी नदी पर बना पुल बह गया।
विज्ञापन
13 तस्वीरों में देखिए बाढ़ की विभीषिका, 51 की मौत
3 of 13
गुजरात में कई स्थानों पर रेल की पटरियां बह गई हैं। अमरेली के ही बगसारा में दीवार गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई जिसमें सात औरतें और कुछ बच्चियां शामिल हैं।
13 तस्वीरों में देखिए बाढ़ की विभीषिका, 51 की मौत
4 of 13
पिछले 48 घंटे में गुजरात में भारी बारिश हुई है। अभी तक राज्य के अमरेली में 26 इंच बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण अमेरली, भावनगर, राजकोट से बहने वाली नदियां उफान पर है।
विज्ञापन
13 तस्वीरों में देखिए बाढ़ की विभीषिका, 51 की मौत
5 of 13
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटो में और भी ज्यादा बारिश के आसार हैं। वहीं यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि बारिश की वजह से कई गांव बह सकते हैं।
विज्ञापन
13 तस्वीरों में देखिए बाढ़ की विभीषिका, 51 की मौत
6 of 13
राजकोट का भादर बांध भारी बारिश के कारण अपने उफान पर आ गया जिसकी वजह से बांध के सभी 29 दरवाजे 6 फुट तक खोल दिया गया है ताकि बांध पर ज्यादा असर न पड़े।
विज्ञापन
13 तस्वीरों में देखिए बाढ़ की विभीषिका, 51 की मौत
7 of 13
बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर बुलाए गए, जिनकी मजदद से बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला गया। राजकोट के बाढ़ ग्रस्त इलाकों से लगभग 4,100 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।
13 तस्वीरों में देखिए बाढ़ की विभीषिका, 51 की मौत
8 of 13
बाढ़ की वजह से गुजरात के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों की मदद के लिए खाने के पैकेट भी भेजे जा रहे हैं।
13 तस्वीरों में देखिए बाढ़ की विभीषिका, 51 की मौत
9 of 13
वायुससेना के हेलिकॉप्टर की मदद से लोगों को भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री भेजी जा रहे हैं।
13 तस्वीरों में देखिए बाढ़ की विभीषिका, 51 की मौत
10 of 13
गुजरात के साथ-साथ कश्मीर में भी बाढ़ की आशंका जताई जा रही है। यहां झेलम नदी खतरे के निशान से ऊपर है और अनंतनाग में झेलम 25 फीट के ऊपर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 21 इंच है।
13 तस्वीरों में देखिए बाढ़ की विभीषिका, 51 की मौत
11 of 13
मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर और कश्मीर के कई इलाकों में भारी
बारिश होगी। वहीं लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण कारण घाटी के कई इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।
13 तस्वीरों में देखिए बाढ़ की विभीषिका, 51 की मौत
12 of 13
वहीं उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के बीच बुधवार को मानसून ने भी उत्तराखंड में दस्तक
दी। औपचारिक रूप से मौसम विभाग ने इसका ऐलान भी किया। इसी के साथ 28 जून तक
भारी बारिश की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने को रेड एलर्ट
भी जारी किया।