दशहरा की शाम को एक बाजार में आग लगने से कई दुकानें जलकर राख हो गईं। शुक्रवार की शाम आगरा की लुहार गली नाम की बाजार में आग लग गई जिससे दुकानों का पूरा सामान जल गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के वाहन मौके पर पहुंचे लेकिन गली काफी संकरी होने के कारण कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुकानों के ऊपर लोगों के घर होने से कई परिवार घंटों मुश्किल में फंसे रहे। दमकल कर्मियों ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पा सके। हालांकि इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार जिन दुकानों का ज्यादा नुकसान हुआ है उनमें कॉस्मेटिक्स की दुकानें हैं।