अलीगढ़ जिले में दादों थानाक्षेत्र के गांव में एक परिवार ने झूठी इज्जत की खातिर चरित्र के शक में अपनी ही बेटी को मारकर घर के कमरे में दफना दिया। किशोरी के चचेरे भाई ने जब पुलिस से शिकायत की तो इस घटना से पर्दा उठा। घर में खुदाई के बाद उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने किशोरी की मां और दो भाइयों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: मां-बाप ने बेटी को मारकर घर के कमरे में दफनाया
2 of 4
गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दिनों मजदूरी करने चाचा, चाची व अन्य परिजनों के साथ उड़ीसा गया था। वह वहां सो रहा था जबकि अन्य परिजन बात कर रहे थे। तभी अचानक आंख खुलने पर उसने चाचा-चाची को परिवार वालों को बात करते सुना। वह अपनी बेटी (17) की हत्या कर शव कमरे में दबा देने के बारे में बात कर रहे थे। वहां से वापस आने पर रविवार को वह दादों थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
तस्वीरें: मां-बाप ने बेटी को मारकर घर के कमरे में दफनाया
3 of 4
पहले तो पुलिस ने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया। लेकिन बार-बार कहने पर शाम को पुलिस गांव पहुंची और घर के जिस कमरे में भूसा भरा हुआ था, वहां खुदाई शुरू कराई। करीब चार फीट खुदाई के बाद जब कुछ नहीं मिला तो पुलिसकर्मी जाने लगे। लेकिन मजदूर अपनी बात पर अड़ा हुआ था।
तस्वीरें: मां-बाप ने बेटी को मारकर घर के कमरे में दफनाया
4 of 4
करीब पांच फीट खुदाई करने पर किशोरी का शव दिखा, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने किशोरी की मां और दो भाइयों को हिरासत में ले लिया है। जबकि उसका पिता व तीसरा भाई सुबह ही उड़ीसा जा चुका था। सीओ अतरौली सोमदत्त ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर दादों अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने चरित्र के शक में उसकी हत्या की और शव कमरे में दफना दिया। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। अभी कोई तहरीर इस मामले में नहीं मिली है।