फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत रत्न' अटल के जन्मदिन पर देखिए यादगार 12 तस्वीरें

Thu, 25 Dec 2014 11:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज 90वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। जन्मदिन के मौके पर देखिए उनकी कुछ यादगार तस्वीरें।
विज्ञापन

'भारत रत्न' अटल के जन्मदिन पर देखिए यादगार 12 तस्वीरें

2 of 12
गौरतलब है कि मोदी सरकार ने उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का ऐलान पहले ही कर चुकी है।
विज्ञापन

'भारत रत्न' अटल के जन्मदिन पर देखिए यादगार 12 तस्वीरें

3 of 12
वाजपेयी को भारत रत्न मिलने की खास बात यह भी है कि इस सम्मान को पाने वाले भाजपा के पहले नेता होंगे।

'भारत रत्न' अटल के जन्मदिन पर देखिए यादगार 12 तस्वीरें

4 of 12
अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के उन पितामह नेताओं में एक हैं जिन्हें भाजपा के अलावा अन्य दलों से भी सम्मान मिलता है। भाजपा उन्हें आज अपने आदर्श नेता के रूप में मानती है।
विज्ञापन

'भारत रत्न' अटल के जन्मदिन पर देखिए यादगार 12 तस्वीरें

5 of 12
विलक्षण बुद्धि के छात्र और प्रखर नेता के अलावा वाजपेयी एक अच्छे कवि भी हैं। उनकी रचनाओं में से प्रमुख 'मेरी इक्यावन कविताएं' है।
विज्ञापन

'भारत रत्न' अटल के जन्मदिन पर देखिए यादगार 12 तस्वीरें

6 of 12
बाजपेयी के काव्य रचनाओं में एक- बाधाएं आती हैं आएं, घिरे प्रलय की घोर घटाएं.... कदम मिलाकर चलना होगा भी है।
विज्ञापन

'भारत रत्न' अटल के जन्मदिन पर देखिए यादगार 12 तस्वीरें

7 of 12
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म ग्वालियर के मध्य वर्गीय ब्राह्मण परिवार में कृष्‍णा देवी और कृ‌ष्‍ण बिहारी वाजपेयी के घर 1924 में हुआ। उनके ‌दादा पंडित श्याम लाल वाजपेयी उत्तर प्रदेश के बटेश्वर से ग्वालियर जा बसे थे।

'भारत रत्न' अटल के जन्मदिन पर देखिए यादगार 12 तस्वीरें

8 of 12
वाजपेयी के पिता कवि और स्कूल मास्टर थे। वाजपेयी की पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर और ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से हुई। उन्होंने ह‌िंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में 75 फीसदी से ज्यादा अंक पाए थे।

'भारत रत्न' अटल के जन्मदिन पर देखिए यादगार 12 तस्वीरें

9 of 12
राजनीति में उनका पहला कदम अगस्त 1942 में रखा गया, जब उन्हें और बड़े भाई प्रेम को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 23 दिन के लिए गिरफ्तार किया गया। 1951 में वह भारतीय जनसंघ से जुड़े।

'भारत रत्न' अटल के जन्मदिन पर देखिए यादगार 12 तस्वीरें

10 of 12
वाकपटुता और सांगठनिक मजबूती के दम पर वह जल्द ही जनसंघ का चेहरा बन गए। दीनदयाल उपाध्याय की मृत्यु के साथ ही जनसंघ की जिम्मेदारी नौजवान वाजपेयी के कंधों पर आ गई। वह 1968 में इसके अध्यक्ष बने। इसके बाद फिर राजनीति में उनका धाक बढ़ती गई।

'भारत रत्न' अटल के जन्मदिन पर देखिए यादगार 12 तस्वीरें

11 of 12
हैरानी की बात है कि अटल बिजारी वाजपेयी ने लॉ की पढ़ाई अपने पिता के साथ-साथ की। जब अटल ने कानपुर के डीएवी कॉलेज से लॉ में डिग्री करने की इच्छा जताई, तो उनके पिता ने कहा कि वह भी अपने पुत्र के साथ लीगल डिग्री करना चाहते हैं।
विज्ञापन

'भारत रत्न' अटल के जन्मदिन पर देखिए यादगार 12 तस्वीरें

12 of 12
कानून के छात्रों के रूप में वे दोनों एक साथ होस्टल के कमरे में रहते थे। इस बारे में सोचकर हैरानी हो सकती है कि पिता-पुत्र ने लॉ की पढ़ाई एक साथ, एक सत्र और एक हॉस्टल में रहते हुए पूरी की, लेकिन यह सच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें