भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं। इसबीच कुछ इलाकों में बिजली बहाल कर दी गयी है।
विज्ञापन
चेन्नई के कई इलाकों में बिजली बहाल, देखें तस्वीरें
2 of 6
बारिश और बाढ़ से प्रभावित हजारों लोगों के पास खाना और दवाइयां पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। अपने घर डूब जाने के बाद कई लोग अस्थाई शिविरों में रह रहे हैं।
विज्ञापन
चेन्नई के कई इलाकों में बिजली बहाल, देखें तस्वीरें
3 of 6
अब तक बाढ़ से 280 लोगों की मौत हो चुकी है। बीबीसी संवाददाता संजॉय मजूमदार ने बताया कि चेन्नई के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था दोबारा चालू कर दी गई है। चेन्नई एयरपोर्ट से शनिवार को कुछ उड़ानों के चालू किए जाने की भी उम्मीद है।
चेन्नई के कई इलाकों में बिजली बहाल, देखें तस्वीरें
4 of 6
हवाई पट्टी पर पानी भर जाने के कारण चेन्नई से आने जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। जल्द ही आंशिक रूप से रेल सेवाएं भी बहाल की जाएंगी। पिछले 100 सालों में तमिलनाडु में हुई अब तक की सबसे अधिक बारिश है।
विज्ञापन
चेन्नई के कई इलाकों में बिजली बहाल, देखें तस्वीरें
5 of 6
इसका कारण जलवायु परिवर्तन को माना जा रहा है। शहर के कई निवासियों का मानना है कि शहर को इस तरह के बड़े मौसमी बदलावों के लिए उपयुक्त तैयारियों की जरूरत है।
चेन्नई के कई इलाकों में बिजली बहाल, देखें तस्वीरें
6 of 6
बीबीसी संवाददाता के अनुसार कई नौकरीपेशा लोग कह रहे हैं कि बाढ़ से उन्हें भारी क्षति हुई है और अपनी जिंदगी दोबारा शुरू करने के लिए उन्हें सरकार से आर्थिक मदद का जरूरत है।