अब वह दिन दूर नहीं जब दुश्मनों को हार का स्वाद चखाने के लिए भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो जाएगी अस्त्र मिसाइल। भारत ने 'बीवीआर'( बियोंड विजुअल रेंज) एयर-टू-एयर मारक क्षमता वाली मिसाइल अस्त्र का सफल प्रशिक्षण करने में कामयाबी हासिल की है। इस प्रशिक्षण को हाईस्पीड कैमरे से रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
भारतीय सेना को मिलेगा ये 'अस्त्र' जो दुश्मनों के छुड़ा देगा छक्के
2 of 6
इसे डीआरडीओ तैयार कर रहा है और ये एयर-टू-एयर मिसाइल अस्त्र 2016 में तैयार हो जाएगी। इसकी मारक क्षमता 44 से 60 किलोमीटर है।
विज्ञापन
भारतीय सेना को मिलेगा ये 'अस्त्र' जो दुश्मनों के छुड़ा देगा छक्के
3 of 6
भारत ने 5000 किलोमीटर की मारक रेंज तक सरफेस-टू-सरफेस अग्नि-V मिसाइल का
निर्माण तो एक दशक पूर्व ही कर लिया था, लेकिन अस्त्र जैसी 'बीवीआर'(
बियोंड विजुअल रेंज) एयर-टू-एयर मारक क्षमता वाली मिसाइल बनाने में कामयाबी
हासिल नहीं कर सका था। अस्त्र के निर्माण के बाद वो कमी भी पूरी हो
जाएगी।
भारतीय सेना को मिलेगा ये 'अस्त्र' जो दुश्मनों के छुड़ा देगा छक्के
4 of 6
अस्त्र एक ऐसी मिसाइल है जो किसी भी मौसम में इस्तेमाल की जा सकती है। इसे एक्टिव राडार टर्मिनल गाइडेंस ये लैस किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय सेना को मिलेगा ये 'अस्त्र' जो दुश्मनों के छुड़ा देगा छक्के
5 of 6
डीआरडीओ के अनुसार मिसाइल में ईसीसीएम फीचर डाले गए हैं, ये कम धूआं निकालने के साथ टारगेट को निशाना बनाने में काफी सक्षम है। डीआरडीओ ने अस्त्र मिसाइल को सूखोई एसयू-30एमकेआई से छोड़ा गया। साथ ही एसयू-30 से भी इसका कैप्टिव मोड में 2013 में प्रशिक्षण किया गया था।
भारतीय सेना को मिलेगा ये 'अस्त्र' जो दुश्मनों के छुड़ा देगा छक्के
6 of 6
भारतीय वायूसेना के एसयू-30एमकेआई विमान को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने आईएएफ विशेषज्ञों के साथ मिलकर मोडिफाई किया है। अस्त्र प्रोजेक्ट टेस्टिंग के अपने अंतिम दौर में है।