अलीगढ़ के देहलीगेट में हुए सांप्रदायिक झगड़े में गोली लगने से जख्मी युवक गौरव की मौत के बाद शहर में दूसरे दिन शुक्रवार को हालात बेकाबू रहे।
विज्ञापन
अलीगढ़ में बवाल, पथराव-फायरिंग के बाद तनाव
2 of 16
भैया दूज के दिन दो बहनों के भाई गौरव को तिलक लगना था लेकिन उसकी लाश भी घर तक नहीं पहुंच पाई। उसकी मौत की खबर फैलते ही दोपहर एक बजे सराय मियां, कैलाश गली में फिर से पथराव होने के बाद आधा दर्जन राउंड फायरिंग हुई। जिससे पूरे शहर में तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ में बवाल, पथराव-फायरिंग के बाद तनाव
3 of 16
पुराने शहर के जयगंज, महावीरगंज, रेलवे रोड, ऊपरकोट, सासनीगेट सहित आसपास के मोहल्लों के बाजार बंद हो गए।
अलीगढ़ में बवाल, पथराव-फायरिंग के बाद तनाव
4 of 16
इसी बीच खैर रोड लाल मसजिद के पास पथराव के बाद गोंडा मोड़ पर तनाव बढ़ गया। कुछ स्थानों पर धार्मिक नारेबाजी भी हुई।
विज्ञापन
अलीगढ़ में बवाल, पथराव-फायरिंग के बाद तनाव
5 of 16
पुलिस प्रशासन को जुमे की नमाज अदा करवाना भी मुश्किल पड़ गया। भारी फोर्स के बीच अलग-अलग मसजिदों में जुमे की नमाज अदा कराई गई। दोपहर बाद गौरव का पोस्टमार्टम हो सका।
विज्ञापन
अलीगढ़ में बवाल, पथराव-फायरिंग के बाद तनाव
6 of 16
इस बीच उसके शव को कैलाश गली स्थिति उसके आवास पर नहीं आने देने के पुलिसिया फरमान के बाद परिवार व मोहल्ले वालों का गुस्सा फूट पड़ा। जमकर नारेबाजी हुई।
विज्ञापन
अलीगढ़ में बवाल, पथराव-फायरिंग के बाद तनाव
7 of 16
पोस्टमार्टम हाउस पर भी हिंदूवादी नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच काफी देर तक रस्साकशी हुई।
अलीगढ़ में बवाल, पथराव-फायरिंग के बाद तनाव
8 of 16
आखिर में अमन चैन बनाए रखने की मिन्नतों के बाद गौरव के परिजन और हिंदूवादी
नेता नुमाइश मैदान स्थित शमशान गृह पर उसका अंतिम संस्कार कराने पर राजी
हुए। शाम छह बजे के करीब उसका अंतिम संस्कार किया गया।
अलीगढ़ में बवाल, पथराव-फायरिंग के बाद तनाव
9 of 16
अंतिम संस्कार के दौरान कैलाश गली, सराय मियां, देहलीगेट, ऊपरकोट सहित पुराने शहर में पुलिस फोर्स की जबरदस्त तैनाती रही।
अलीगढ़ में बवाल, पथराव-फायरिंग के बाद तनाव
10 of 16
गौर हो कि बृहस्पतिवार रात आठ बजे छेड़खानी के विरोध में देहली गेट थाना अंतर्गत आने वाले सराय मियां-कैलाश गली इलाके में दो समुदायों के बीच जबरदस्त सांप्रदायिक तनाव हो गया था जिसमें कई वाहन फूंक दिए गए थे, कई राउंड फायरिंग में दो युवक सहित कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
अलीगढ़ में बवाल, पथराव-फायरिंग के बाद तनाव
11 of 16
जिला प्रशासन ने गौरव के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने और घायलों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा देने की बात कही है।
अलीगढ़ में बवाल, पथराव-फायरिंग के बाद तनाव
12 of 16
इधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह राजू ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सीधे बात कर गौरव के परिजनों की आर्थिक मदद पांच लाख से बढ़ा कर दस लाख रुपये करा दी है।
अलीगढ़ में बवाल, पथराव-फायरिंग के बाद तनाव
13 of 16
परिजनों ने दादरी कांड की तर्ज पर 45 लाख रुपये के मुआवजे की मांग उठाई है।
अलीगढ़ में बवाल, पथराव-फायरिंग के बाद तनाव
14 of 16
मुख्यमंत्री से बात कराने और मुआवजा रकम बढ़ाने को लेकर राजवीर सिंह राजू और जिलाधिकारी डॉ. बलकार सिंह के बीच तीखी बहस भी हो गई।
अलीगढ़ में बवाल, पथराव-फायरिंग के बाद तनाव
15 of 16
राजू ने बताया कि 18 नवंबर को मुख्यमंत्री से मिलने का समय मिल गया है। डीआईजी गोविंद अग्रवाल ने रेंज से फोर्स बुला कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कराने में पूरी ताकत झोंक दी है।
शहर के मिश्रित आबादी के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील मोहल्लों में फोर्स की गश्त बढ़ा दी गई है। जिसमें पीएसी और आरएएफ के साथ रिजर्व पुलिस बल शामिल है।