फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद, मुरादाबाद में हादसों के बाद भारी बवाल

Thu, 12 Feb 2015 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 14
इलाहाबाद के होलागढ़ इलाके में बुधवार सुबह डंपर की चपेट में आने से कक्षा तीन के छात्र मनीष की मौत के बाद भारी बवाल हुआ। वह दो साथियों संग साइकिल पर स्कूल जा रहा था तभी डंपर ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन

इलाहाबाद, मुरादाबाद में हादसों के बाद भारी बवाल

2 of 14
गुस्साए ग्रामीणों ने दो डंपर में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। एक ड्राइवर को बुरी तरह पीटा। पुलिस को भी पथराव करते हुए खदेड़ लिया।
विज्ञापन

इलाहाबाद, मुरादाबाद में हादसों के बाद भारी बवाल

3 of 14
बाद में भारी पुलिस फोर्स को बुलाकर अफसरों ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने दमकल बुलाकर आग काबू में की। साथ ही मुकदमा लिखकर डंपर ड्राइवर को हवालात में डाल दिया।

इलाहाबाद, मुरादाबाद में हादसों के बाद भारी बवाल

4 of 14
इलाहाबाद में  सिविल लाइंस के एकलव्य चौराहे पर बुधवार सुबह सब्जियां लादकर जा रहे लोडर (मैजिक) ने बाइक सवार बीएससी के छात्र अनुपम को रौंद दिया। उसकी मौत से भड़के लोगों ने मैजिक को पलटकर आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इलाहाबाद, मुरादाबाद में हादसों के बाद भारी बवाल

5 of 14
पुलिस के साथ दमकल दस्ता पहुंचा तो लोगों ने दौड़ा लिया। छात्र के चाचा वकील हैं इस वजह से हाईकोर्ट के अधिवक्ता भी जुट गए।
विज्ञापन

इलाहाबाद, मुरादाबाद में हादसों के बाद भारी बवाल

6 of 14
नाराज वकीलों ने पुलिस की लापरवाही के विरोध में एकलव्य चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। कई बार पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हुई। दोपहर बाद पानी टंकी चौराहे पर भी जाम लगा दिया।
विज्ञापन

इलाहाबाद, मुरादाबाद में हादसों के बाद भारी बवाल

7 of 14
ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाहियों और दो होमगार्ड पर कार्रवाई और ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा मिलने पर शाम को वकील हटे तो यातायात शुरू हो सका।

इलाहाबाद, मुरादाबाद में हादसों के बाद भारी बवाल

8 of 14
मुरादाबाद के नागफनी में तहसील स्कूल चौराहे पर तहसील चौकी के बगल में बैक हो रही बोलेरो की टक्कर एक स्कूटर में होने पर बवाल हो गया। दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग चौराहे पर जमा हो गए।

इलाहाबाद, मुरादाबाद में हादसों के बाद भारी बवाल

9 of 14
उपद्रव पर उतारू हाथों में तमंचे लहराते लोग फायरिंग और पथराव करते रहे। आधा घंटे तक चौराहे पर बवाल होता रहा। घरों और पुलिस चौकी को भी उपद्रवियों ने नहीं बख्शा उनपर भी पत्थर बरसाए।

इलाहाबाद, मुरादाबाद में हादसों के बाद भारी बवाल

10 of 14
नागफनी क्षेत्र में तहसील स्कूल चौराहे के निकट रहने वाले शाहबुद्दीन का पास में ही अलशिफा टैस्ट नाम से रेस्टोरेंट है। बुधवार को उनका साला तहसीन निवासी स्योरा थाना धामपुर जनपद बिजनौर आया था।

इलाहाबाद, मुरादाबाद में हादसों के बाद भारी बवाल

11 of 14
शाहबुद्दीन अपने साले व दो-तीन जानकारों के साथ अपने साले इरफान की शादी के कार्ड बांटने रामपुर जा रहे थे। वह अपनी बुलेरो कार में बैठकर उसे मोड़ने के लिए बैक कर रहे थे। पीछे की ओर खड़े असलम की बाइक से बुलेरो टकरा गई। इस पर दोनों में बहस हो गई।

इलाहाबाद, मुरादाबाद में हादसों के बाद भारी बवाल

12 of 14
कुछ देर में असलम के मोहल्ला नियारियान के सैकड़ों लोग वहां इकट्ठा हो गए। उन लोगों ने बुलेरो पर पथराव कर दिया। शाहबुद्दीन अपने साथियों के साथ बुलेरो कार से वहां से निकल भागे। भीड़ ने उनके रेस्टोरेंट पर पथराव कर दिया। हाथों में तमंचे लहराते लोग अंधाधुंध हवाई फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान कहारो वाले मोहल्ले के भी युवा वहां पहुंच गए। उन्होंने भी जवाबी पथराव शुरू कर दिया।

इलाहाबाद, मुरादाबाद में हादसों के बाद भारी बवाल

13 of 14
कुछ लोगों ने घरों और पुलिस चौकी में भी पत्थरों की बरसात कर दी। आधा घंटे तक बवाल होता रहा।
विज्ञापन

इलाहाबाद, मुरादाबाद में हादसों के बाद भारी बवाल

14 of 14
कोतवाली पुलिस की जीप ने मौके पर पहुंची। कुछ ही मिनटों में नागफनी, गलशहीद और मुगलपुरा थाने की फोर्स भी बलवे वाली जगह पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां फटकार पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। दंगा निरोधक गाड़ी के पीछे-पीछे एसपी सिटी भी पहुंचे। थाने में दोनों पक्षों के लोगों को बुलवा लिया। शाम को दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें